हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Raj Kumar Singh

राजकुमार सिंह गोंडा में टीवी9 भारतवर्ष के रिपोर्टर हैं. गोंडा जिले के रहने वाले राजकुमार ग्रेजुएट हैं और लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इन्हें नई तकनीक सीखने में रुचि है. स्वभाव से बेहद सरल और सहयोगी राजकुमार खाली समय में किताबें पढ़ने और संगीत सुनने में गुजारते हैं. उनका मूल मंत्र अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी है. वह साकारात्मक सोच के साथ पत्राकारिता कर रहे हैं.

Read More
Raj Kumar Singh

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले फुल टाइम CEO के तौर पर पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जितेंद्र मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अच्छा काम किया, लेकिन राम मंदिर की स्थिति अलग है. बृज भूषण ने कहा कि यहां दुश्मन सामने नहीं, बल्कि ‘गुप्त’ हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी होगी.

अपने पिता बृजभूषण सिंह के बाद अब बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने भी बाबा रामदेव और उनके प्रोडक्ट्स पर तंज कसा है. उन्होंने बाबा रामदेव को 'योग गुरु कम, एक्टर ज्यादा' बताया और कहा कि बाबा जी सबगुण संपन्न हैं. यह विवाद कंगना रनौत पर रामदेव के बयान से शुरू हुआ था.

महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत के फैसले के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पुराने दावों को दोहराया है. उन्होंने कहा कि 12 जनवरी 2023 को उन्होंने जो बातें कही थीं, अदालत के फैसले में वही बातें सामने आई हैं. बृजभूषण ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई और इसमें 42 लोग शामिल थे. उन्होंने महादेव रेसलिंग एकेडमी, पहलवानों के बयानों और ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट का भी जिक्र किया.

कैसरगंज से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राहुल गांधी के छात्रों से संवाद करने के फैसले का स्वागत किया, लेकिन साथ ही उन पर तंज भी कसा. बृजभूषण ने कहा कि राहुल गांधी को यह पहल एक-दो साल पहले ही शुरू कर देनी चाहिए थी. उन्होंने पेपर लीक और छात्रों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए.

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या की हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है. गोंडा में उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, लेकिन परिसर में नमाज पढ़ी गई थी. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का विरोध करना नहीं था.

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई. बृजभूषण ने यह भी दावा किया कि हनुमानगढ़ी मंदिर के निर्माण में एक मुस्लिम व्यक्ति का योगदान था और इसका उल्लेख आज भी परिसर में लगे शिलालेख पर है. गौरतलब है कि हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ने का दावा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा के दौरान किया था.

गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला बोला. बृजभूषण ने ट्रंप को अमेरिका का पागल बताते हुए कहा कि वह दुनिया को गुमराह कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी को कभी गंभीर नेता बनने की नसीहत दी. उन्होंने 1990 के भारत की तुलना में आज के मजबूत भारत का जिक्र किया.

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए पैसों के खातिर अपने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी. उसने पहले भाई की आंखों में मिर्ची झोंकी, फिर चाकू से 17 वार किए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है.