मंच पर बनना था ‘भूत’, हिंदू लड़कियों ने पहन लिया बुर्का; लगाने लगीं ठुमका तो वायरल हो गया Video

गोंडा में गणतंत्र दिवस पर हिंदू लड़कियों द्वारा बुर्का पहनकर मंच पर 'भूत' नाटक करना और ठुमका लगाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो ने सांप्रदायिक तनाव पैदा कर दिया है, जिसके बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज ने आपत्ति जताई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रिंसिपल ने लिखित माफी मांगी है, और DIOS ने जांच के आदेश दिए हैं.

गोंडा में बुरके में ठुमका

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लड़कियां बुर्का पहनकर मंच पर ठुमका लगाते नजर आ रही हैं. इस वीडियो को लेकर सांप्रदायिक बवाल की नौबत हा गई है. हिंदू समाज के लोगों ने इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने बुर्के का उपहास उड़ाने का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन के साथ ही छात्राओं के खिलाफ भी शिकायत दी है. हालांकि वायरल वीडियो पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने लिखित तौर पर माफी मांगी है.

मामला गुरुचरण श्रीवास्तव एआर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का है. जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए थे. इन्हीं कार्यक्रमों में एक भूतों का नाटक भी था. इस कार्यक्रम को परफार्म करने के लिए स्कूली छात्राओं ने बुर्का पहना और स्टेज पर आकर डांस करने लगीं. उस समय वहां मौजूद अन्य छात्रों और लोगों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की और उसके फोटो एवं वीडियो बनाए.

तीन वीडियो हुए वायरल

इस घटना के तीन दिन बाद अचानक यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो लगे. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हिंदू लड़कियां बुर्का पहनकर फिल्मी गानों पर डांस और भूतों का नाटक कर रही हैं. इस डांस के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें पहला वीडियो 23 सेकंड का है. इसमें बुर्का पहनकर लड़कियां हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं. वहीं, 37 सेकंड के दूसरे वीडियो में वही लड़कियां बॉलीवुड गानों पर थिरक रही हैं. इसी प्रकार तीसरा वीडियो 27 सेकंड का है, जिसमें भूतों का नाटक हो रहा है.

वीडियो ने दिया सांप्रदायिक रंग

वीडियो वायरल होते ही हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने आपत्ति की है. इस संबंध में हिंदू समाज के लोगों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की है. वहीं मुस्लिम समाज ने बुर्के के उपहास का आरोप लगाते हुए वीडियो में दिख रही लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. हालांकि मामला तूल पकड़ते देख कॉलेज के प्रिंसिपल राजू श्रीवास्तव खुद थाने पहुंच गए और लिखित में माफी मांगी है. उधर, मामले की जानकारी मिलने पर DIOS ने भी जांच के आदेश दिए हैं.