यूपी में 21 स्टेट हाईवे बनेंगे फोरलेन, 80 से बढ़कर 100 KM/H हो जाएगी स्पीड लिमिट, जानें कौन-कौन सी सड़कें शामिल
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाईवे के साथ स्टेट हाईवे को बेहतर किया जा रहा है. फिलहाल, प्रदेश में स्टेट हाईवे की संख्या तकरीबन 142 है. इनमें से 107 स्टेट हाईवे को 10 मीटर तक चौड़ा किया जा चुका है. इसके बाद अब 21 स्टेट हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है. फिर बाकी बचे 14 स्टेट हाईवे को भी फोरलेन में तब्दील किया जाएगा.
यूपी के 21 हाईवे फोरलेन बनने जा रहे हैं. इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. लोकनिर्माण विभाग ने इसको लेकर सर्वे भी पूरा कर लिया है. यह स्टेट हाईवे तकरीबन 18 जिलों से होकर गुजरता है. लोकनिर्माण विभाग ने इन्हें फोरलेन में तब्दील करने के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भी भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाईवे के साथ स्टेट हाईवे को बेहतर किया जा रहा है. फिलहाल, प्रदेश में स्टेट हाईवे की संख्या तकरीबन 142 है. इनमें से 107 स्टेट हाईवे को 10 मीटर तक चौड़ा किया जा चुका है यानी कि फोरलेन किया जा चुका है. इसके बाद अब 21 स्टेट हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इस काम के पूरा होने के बाद बाकी बचे 14 स्टेट हाईवे को भी फोरलेन में तब्दील किया जाएगा.
वाहनों की स्पीड लिमिट भी बढ़ेगी
इन स्टेट हाईवे के फोरलेन में तब्दील हो जाने पर इसपर चलने वाले वाहनों की अधिकतम रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर हो जाएगी. अब तक इस सड़क पर गाड़ियों की अधिकतम सीमा 70-80 प्रति घंटा थी. यानी कि इन सड़कों पर अब आप पहले के मुकाबले और भी जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे. आपके समय की बचत होगी.
किन जिलों की सड़कें है शामिल?
जिन 21 स्टेट हाईवे को फोरलेन में बदला जाना है, उनमें वाराणसी की 3 और हरदोई की 2, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, कुशीनगर, जालौन, फर्रुखाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, सोनभद्र, संभल, मुजफ्फरनगर, चंदौली और जौनपुर की एक-एक सड़कें शामिल हैं. ये सड़कें फिलहाल, 7 से 14 मीटर चौड़ी हैं. इनका 14 से 25 मीटर चौड़ा किया जाएगा.
ये स्टेट हाईवे बनेंगे फोरलेन
जगदीशपुर रोड, बहराइच-भिंगा-सिरसिया-चौधरी डीह रोड, देवरिया-पडरौना राजमार्ग, पानवाड़ी राजमार्ग, बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग, हरदोई में बीएसए स्टेट हाईवे, वाराणसी के चौबेपुर रोड, वाराणसी-कछवा रोड और कछवा-चौबेपुर रोड, फतेहगढ़-गुरसहायगंज रोड, बुलंदशहर रोड,गोसाईगंज बानी मोहान रोड, बिलग्राम-उन्नाव-बिलग्राम रोड, खटीमा रोड, कंचनपुर-मधुपुर रोड, मुरादाबाद-बुलंदशहर रोड, प्रयागराज-गोरखपुर रोड, बड़ौत-मेरठ रोड, बासडीह-बलिया-घोड़ी रोड, लुंबिनी रोड और कैराना खटौली रोड को स्टेट हाईवे से फोरलेन में तब्दील करना है.
फोरलेन बनी सड़कों पर मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
फोरलेन में कन्वर्ट होने पर इन स्टेट हाईवे पर कई मॉडर्न सुविधाएं भी दी जाएंगी. इन रोड पर लगे रबर स्ट्रिप सोते ड्राइवर को जगाएगी, सुरक्षित डिवाइडर, क्रैश बैरियर, रंबल स्ट्रिप्स, रिफ्लेक्टर्स, सर्विस रोड, अंडरपास और ओवरपास, बाईपास, ड्रेनेज सिस्टम, ट्रक पार्किंग, पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, इमरजेंसी कॉलिंग बॉक्स और स्मार्ट साइन बोर्ड्स की सुविधा दी जाएगी ताकि इनपर एक्सीडेंट की घटनाओं को कम किया जा सके.
