मार्च महीने में कोहरे से बढ़ी मुसीबत, एक्सीडेंट के चलते शाहजहांपुर में 4 की मौत, उन्नाव में 10 घायल

सामान्य तौर पर मार्च महीने में कोहरे की स्थिति नहीं देखी जा सकती है. लेकिन यूपी में पिछले सुबह-सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है. इस बीच विजिबिलिटी लो होने से कई जगहों से हादसे की भी खबरें आ रही हैं. शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, उन्नाव में एक अन्य रोड एक्सीडेंट में 10 लोगों के घायल होने की खबर है.

यूपी में घने कोहरे की चलते सड़क हादसे Image Credit:

यूपी में मौसम का गजब खेल चल रहा है. मार्च महीने में प्रदेश के कई शहरों में घने कोहरे की स्थिति देखी जा रही है. आज यानी 11 मार्च को भी कई जिलों में सुबह-सुबह भारी धुंध रिकॉर्ड की गई. इन सबके बीच भारी धुंध के चलते उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया. धुंध में विजिबिलिटी कम होने की वजह से एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए. इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 4 की हालत नाजुक बनी हुई है.

धुंध के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भारी धुंध के चलते इलाके में विजिबिलिटी बेहद कम थी. इस बीच एक आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए लखनऊ से आगरा जा रही लेन में पहुंच गया. इसी बीच पीछे से आ रही ट्रॉला की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई. उसके पीछे आ रही बस और पिकअप की ट्रॉला से टक्कर हो गई. यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के पास हुआ. पुलिस ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौके पर हुई मौत

भारी धुंध के चलते शाहजहांपुर में भी भीषण हादसे की खबर है. यहां सड़क पर विजिबिलिटी कम होने के चलते रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी.कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. यह हादसा थाना अल्लाहगंज के पास स्टेट हाईवे पर हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कोहरे के चलते जिले में दृश्यता बेहद कम है, जिसके चलते यह हादसा हुआ है.

मार्च महीने में क्यों नजर आ रहा घना कोहरा

सामान्य तौर पर मार्च महीने में कोहरे की स्थिति नहीं देखी जा सकती है. लेकिन इस बार यूपी के मौसम में बेहद अप्रत्याशित बदलाव आ रहे हैं. दिन में झुलसाती धूप की स्थिति है, लेकिन सुबह घना कोहरा नजर आ रहा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी एक वजह रात और दिन के तापमान में अंतर होना भी हो सकता है. दिन में तेज गर्मी और रात में ठंडक होने के चलते हवा में नमी बढ़ जाती है. इससे सुबह धुंध बन सकती है.

ये वजहें भी हो सकती हैं

मौसम विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इस समय कोहरा नजर आने के पीछे एक मुख्य कारण रेडिएशन फॉग (विकिरण कोहरा) भी हो सकता है. इसके अलावा हवा की कम गति या शांत मौसम मार्च महीने में पड़ रहे घने कोहरे की वजह हो सकती है. दरअसल, हवा की कम गति या शांत मौसम कोहरा आसानी से बिखर नहीं पाता. हवा न होने से नमी और बूंदें सतह के निकट ही जमा रहती हैं. साथ ही, शहरों में मौजूद प्रदूषण के कण (Aerosols) नमी के साथ मिलकर कोहरे को और घना बनाते हैं.

Follow Us

Latest Stories

13 सालों से कोमा में हैं गाजियाबाद के हरीश, अब SC से मिली इच्छामृत्यु की मंजूरी, देश में पहली बार होगा ऐसा

नहीं थम रहा नोएडा की हाईराइज सोसाइटीज में सुसाइड का सिलसिला, अब MBA छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

लखनऊ में होटल और रेस्टोरेंट के बंद होने की आई नौबत, कारोबारी बोले- ऐसा रहा तो सड़क पर आ जाएंगे

अमेठी में जबरदस्ती ट्रांसफर कराए थे पैसे तो हरदोई में टेंडर घपला… योगी सरकार ने अब दो अफसरों को किया बर्खास्त

बचपन की दोस्त से कुलदीप यादव कर रहे हैं शादी, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका

यूपी में ये कैसा मौसम…39 डिग्री पहुंच गया पारा, सुबह धुंध लेकिन दोपहर में झुलसाती धूप