इलाके की ‘क्विन’ कौन? झांसी में किन्नरों के दो गुट भिड़े, SSP ऑफिस के बाहर हंगामा

झांसी में किन्नरों ने टेरीटोरी विवाद को लेकर एसएसपी ऑफिस पर जमकर बवाल काटा. एक किन्नर द्वारा फिनायल पी लेने के बाद गुस्साए किन्नरों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी. यह विवाद दो किन्नर गुटों के बीच था, जिसमें पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा है.

झांसी में ट्रांसजेंडरों का बवाल Image Credit:

उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नरों ने एसएसपी ऑफिस के बाहर शनिवार को जमकर बवाल काटा. टेरीटोरी के विवाद में एसएसपी ऑफिस पहुंचे एक गुट की किन्नर ने फिनायल पी लिया. इसके बाद आक्रोशित किन्नरों ने एसएसपी ऑफिस के बाहर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ ना केवल नारेबाजी की, बल्कि गंदे बोल भी बोले. इतने से भी मन नहीं भरा तो किन्नरों ने सड़क जामकर दिया.

बड़ी मुश्किल से पुलिस ने इन किन्नरों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है. पुलिस के मुताबिक मामला झांसी के नबाबाद थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली किन्नर अशिंका का दूसरे गुट की किन्नर बबली नायक उर्फ गोलू के साथ टेरीटोरी का विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष के किन्नर बुधवार को भी आमने सामने आ गए थे. बाद में दोनों पक्ष थाने भी पहुंचे थे.

गुस्से में पी लिया फिनायल

आरोप है कि अंशिका किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. ऐसे में उसने गुस्से में फिनायल पी लिया. इससे उसकी हालत खराब हो गई. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद साथी किन्नर आक्रोशित हो गए. एसएसपी ऑफिस के बाहर इन किन्नरों ने कपड़े उतार दिए और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया. यहां तक कि एक बाइक सवार को किन्नरों ने लात भी मारा.

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक एरिया विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुटों में संघर्ष चल रहा था. एक पक्ष ने इस संबंध में बुधवार को नबाबाद थाने में शिकायत भी दी थी. इस शिकायत पर जांच चल ही रही थी कि एक पक्ष की अंशिका किन्नर ने फिनायल पी लिया. अंशिका ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट की बबली किन्नर एवं उसके साथियों ने मारपीट की. अंशिका की मां ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया.

Follow Us