‘शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, 4 साल तक बीवी की तरह रखा फिर… ‘सिपाही के साथ लिव इन रह रही लड़की ने दी जान

आगरा में एक पुलिस कांस्टेबल के साथ 4 साल से लिव-इन में रह रही लड़की ने अपनी जान दे दी है. लड़की का सुसाइड से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाने और मानसिक, शारीरिक तौर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा रही है.

आगरा में पुलिस कांस्टेबल पर आरोप लगाकर लड़की ने दी जान

आगरा में एक युवती ने सुसाइड कर ली. मरने पहले, उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में उसने एक पुलिस कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाया है. युवती ने कहा कि कांस्टेबल शादी का झांसा देकर लंबे वक्त से शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता आ रहा है.

ताजगंज थाने में तैनात था आरोपी कांस्टेबल

अब तो जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक युवती ताजगंज थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल जेबी गौतम के के साथ 4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है. कांस्टेबल ने उससे शादी का वादा किया था. युवती ने आरोप लगाया है कि इसी वादे के बहाने कांस्टेबल ने उससे कई बार संबंध बनाए, लेकिन बाद में उससे दूरी बनाने लगा.

4 साल तक बीवी की तरह रखा फिर…

वायरल वीडियो में युवती कहते नजर आ रही है कि जेबी गौतम ने मुझे चार साल तक बीवी की तरह रखा, अब छोड़ दिया. कई बार शादी के लिए कहती रही, लेकिन वो कहता परिवार नहीं मानेगा. युवती ने पुलिस कांस्टेबल के भाई पर भी एक लड़की के साथ ऐसा ही करने का आरोप लगाया. युवती ने कहा वह पुलिस वाला है, उसपर कोई कार्रवाई नहीं होगी.

आरोपी कांस्टेबल को किया गया गिरफ्तार

युवती ने वीडियो में कहा कि मेरे सुसाइड करने की वजह गौतम और उसका परिवार होगा. मुझे जीते जी न्याय नहीं मिला, लेकिन मरने के बाद मिलना चाहिए. वीडियो सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी कांस्टेबल को निलंबित किया गया

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने इस मामले में विभागीय कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं. आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है.कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है इस मामले की जांच चल रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Follow Us