30 रुपये की लालच में घर को ही बना दिया था गैस गोदाम, आपदा को अवसर बना रहा था रिहान

ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते भारत समेत कई देशों में एलपीजी गैस की किल्लत हो गई है. इसे हापुड़ के असौड़ा गांव के रहने वाले रिहान अहमद ने एक अवसर के तौर पर देखा. उसने मौका देखकर अपने घर में 32 गैंस सिलेंडर का भंडारण कर लिया. फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

हापुड़ में एक शख्स के यहां से  32 सिलेंडर बरामद

हापुड़ के गांव असौड़ा में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण मिला है. पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी कर एक व्यक्ति के घर से करीब 32 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं. इस दौरान आरोपित फरार हो गया. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार असौड़ा गांव के फूटा कुआं स्थित पंचायती घर के पास रिहान अहमद ने अपने घर में घरेलू गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण कर रखा था. सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम ने थाना हापुड़ देहात पुलिस के साथ मिलकर मौके पर छापामारी की. इस दौरान टीम को घर के अंदर गैस सिलिंडर रखे मिले.

घर के अंदर मिले 32 गैस सिलेंडर

जांच में पाया गया कि रिहान के घर 32 घरेलू गैस सिलिंडर बिना किसी वैध अनुमति के स्टाक किए गए थे. अधिकारियों ने सभी सिलिंडर को कब्जे में ले लिया. अधिकारियों के इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण कालाबाजारी के साथ ही सुरक्षा के लिए भी खतरा है. थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है.आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

प्रति सिलेंडर 30 रुपये मुनाफा कमा रहा था रिहान

ईरान-अमेरिका की लड़ाई के चलते भारत समेत कई देशों में एलपीजी गैस की किल्लत हो गई है. इसे हापुड़ के असौड़ा गांव के रहने वाले रिहान अहमद ने एक अवसर के तौर पर देखा. उसने मौका देखकर अपने घर में 32 गैस सिलेंडर का भंडारण कर लिया. उसने सोचा था कि इस सिलेंडर का बेच वह बंपर मुनाफा कमाएगा, लेकिन उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया. फिलहाल, आरोपी प्रति सिलेंडर 30 रुपये का अवैध मुनाफा कमा रहा था.

18 भरे हुए और 14 खाली घरेलू सिलेंडर मिले

हापुड़ डीएम अभिषेक पांडे ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जिले में गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि हापुड़ थाना देहात सूचना मिली की हापुड़ के असौड़ा में एक व्यक्ति ने गैस सिलेंडर का भारी मात्रा मे स्टोक कर रखा है. थाना अध्यक्ष नीजर कुमार पुलिस बल को लेकर मौके पहुंचे तो उन्हें अवैध तरीके से भंडारण किए हुए 18 भरे हुए और 14 खाली (कुल 32) घरेलू सिलेंडर मिले.

Follow Us