जिस बॉथरूम में दफन किया पति का शव, उसी में 46 दिन नहाती रही पत्नी; अब कौन सा छिपा रखी है राज?
आगरा में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां पत्नी रूबी शर्मा ने पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया और 46 दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही. पुलिस को इस वारदात में उसके किसी साथी की मौजूदगी और कई गहरे राज छिपे होने का संदेह है. यह मामला मेरठ के 'नीले ड्रम' कांड जैसी क्रूरता दर्शाता है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है.
मेरठ के नीले ड्रम वाला कांड तो आपको याद ही होगा, वहीं, जिसमें पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति के कई टुकड़े किए और फिर नीले ड्रम में पैक कर घूमने निकल गई थी. ठीक इसी तरह का अब एक नया कांड उत्तर प्रदेश के ही आगरा में सामने आया है. रोंगटे खड़े कर कर देने वाली इस वारदात में हत्यारन पत्नी ने पहले पति की हत्या की, फिर शव को बॉथरूम में दफन किया और बीते 46 दिनों से उसी बॉथरूम में नहाती रही.
वारदात के खुलासे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस की पूछताछ में हत्यारन बीवी रूबी शर्मा ने वारदात की जो कहानी बताई है, वो किसी के भी गले नहीं उतर रहा. लोगों, यहां तक कि खुद पुलिस का मानना है कि इस महिला ने कई राज अभी भी अपने सीने में दफन कर रखे हैं. पुलिस अब हर संभावित एंगल से मामले की जांच करते हुए उन सभी राज को उगलवाने की कोशिश कर रही है.
कौन है महिला का राजदार?
पुलिस का मानना है कि यह वारदात एक महिला किसी हाल में अकेले अंजाम नहीं दे सकती. निश्चित रूप से इस वारदात में उसका कोई साथी रहा होगा. हालांकि अब तक की पूछताछ में इसने किसी अन्य का नाम नहीं लिया है. दरअसल, महिला ने अपने कबूलनामे में कहा है कि उसने खीर में 20 से अधिक नींद की गोलियां मिलाई और पति को खिला दिया. इससे उनकी मौत हो गई. हालांकि इस कबूलनामे पर पुलिस को संदेह है.
किसने खोदा गड्ढा?
महिला ने पुलिस को बताया कि 18 मई को वारदात के बाद उसने खुद बॉथरूम की फर्श तोड़ा, गड्ढा खोदा और पति की लाश को घसीटते हुए लाकर दफन कर दिया. फिर लाश पर नमक डालने के बाद मिट्टी भर दिया. अगले दिन उसने राजमिस्त्री
को बुलाकर फर्श पर प्लास्टर कराने के बाद टाइल्स भी लगवा दिए और फिर 46 दिनों तक उसी बाथरूम में नहाती रही. पुलिस को इस बयान में कई झोल नजर आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक यह काम अकेले संभव ही नहीं.
कहां से आया आइडिया?
पुलिस के मुताबिक हत्यारन बीवी रूबी के सीने में अभी कई राज दफन हैं. पहली बात तो यह कि उसके दिमाग में यह आइडिया कैसे आया? उसका साथी कौन था और नींद की गोलियां कहां से ले आईं. पुलिस के मुताबिक उसकी कॉल डिटेल के साथ गूगल पर उसकी सर्च हिस्ट्री खंगाली जा रही है. इसमें पता चल रहा है कि वह अपनी बेटियों से बात कर रही है, और जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं उन्हें शक तो नहीं हो रहा.
सवाल मांगते जवाब
- क्या 20 गोलियां खाने से किसी की मौत हो सकती है, कहीं ऐसा तो नहीं कि रूबी ने पति को बेहोशी की हालत में ही दफन कर दिया
- क्या रूबी ने पति की गला दबाकर हत्या की या हत्या के लिए कोई अन्य तरीका अख्तियार किया
- बाथरूम दस फीट लंबा और करीब साढ़े चार फीट चौड़ा है, टॉयलेट सीट करीब आठ इंच ऊंचा है, ऐसे में सवाल यह है कि इसकी खुदाई कैसे की
- सुरेंद्र शर्मा हैवीवेट थे, ऐसे में शव का वजन काफी था. ऐसे में सवाल यह भी है कि रूबी अकेले कैसे घसीट कर शव को बाथरूम तक ले गई और दफन किया