IPS केके बिश्नोई की शादी में सपा विधायकों के शामिल होने से अखिलेश नाराज, बोले- नहीं जाना चाहिए था
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी में पार्टी के विधायकों के शामिल होने से बेहद खुश नहीं हैं. उन्होंने साफ कहा कि पार्टी के नेताओं को वहां नहीं जाना चाहिए था. यह नाराजगी इसलिए बढ़ी क्योंकि संभल में एसपी विश्नोई के कार्यकाल को लेकर भी कुछ मुद्दे रहे हैं.
संभल SP कृष्ण कुमार विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा अपनी शादी के लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी 29 मार्च को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधे हैं. 30 मार्च को रिसेप्शन था, जिसमें कई बड़े-बड़े अधिकारी और राजनेता शामिल हुए. इनमें सपा के विधायक और जिला अध्यक्ष भी थे, जो अखिलेश यादव को रास नहीं आए हैं.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी में पार्टी के विधायकों के शामिल होने से बेहद खुश नहीं हैं. उन्होंने साफ कहा कि पार्टी के नेताओं को वहां नहीं जाना चाहिए था. हम लोग वापस में बात करके इसे सुलझाएगे. इस नाराजगी के बाद अटकलें शुरू है कि इन विधायकों को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ सकता है.
संभल विधायक समेत ये तीन सपा नेता थे शामिल
केके विश्नोई की शादी के रिसेप्शन में संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद, असमोली से सपा विधायक पिंकी यादव और गुन्नौर से सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव भी शामिल होने पहुंचे थे. इनके अलावा, इस खास मौके पर राजस्थान के डिप्टी सीएम, शहर के गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी, परिवारजन और मित्र बड़ी संख्या में मौजूद थे.
संभल में एसपी विश्नोई के कार्यकाल को लेकर भी कुछ मुद्दे रहे हैं, जिसपर अखिलेश यादव हमलावर भी रहे हैं. हाल में कोर्ट ने SHO अनुज चौधरी समेत कई अफसरों पर मस्जिद सर्वे में हिंसा को लेकर FIR के आदेश दिए थे, लेकिन एसपी केके विश्नोई ने केस दर्ज करने से मना कर दिया था, इसपर अखिलेश ने कोर्ट के आदेश के अवहेलना पर तंज भी कसा था.
तीनों के चुनाव में टिकट कटने की अटकलें तेज
सपा प्रमुख की नाराजगी के बाद, अब इन तीनों नेता रिसेप्शन में शामिल होकर परेशानी में फंस गए हैं. कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनके टिकट भी कट सकते है. हालांकि, ये फिलहाल अटकलें है. केके विश्नोई और बरेली एसपी IPS अंशिका वर्मा की शादी जोधपुर के अजीत पैलेस में हुई थी, शादी के लग्जरी वेन्यू की भी कई दिनों से चर्चा में है.
