सास-दामाद के बाद अब मामी-भांजा! अलीगढ़ में 16 साल छोटे भांजे के साथ भागी 3 बच्चों की मां

अलीगढ़ में 3 बच्चों की मां अपने से 16 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई है. वह अपने साथ एक लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, मंगलसूत्र, चेन, पायजेब, अंगूठी लेकर भी गई है. इधर पति पति थाने के चक्कर काट-काटकर परेशान है. वह पुलिस से अपनी पत्नी की बरामदगी का गुहार लगा रहा है.

सास-दामाद के बाद अब मामी-भांजा Image Credit:

अलीगढ़ के बीसनपुर गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 3 बच्चों की मां अपने भांजे संग फरार हो गई है. भांजा अपनी मामी से तकरीबन 16 साल छोटा है. आरोप है कि महिला अपने साथ घर से एक लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, मंगलसूत्र, चेन, पायजेब, अंगूठी लेकर फुर्र हुई है. महिला के पति का आरोप है कि ये सब चीजें 6 मार्च को प्रस्तावित बेटे की शादी के लिए ली गई थीं.

मायके से ही भांजे संग फरार हुई महिला

महिला 25 जनवरी 2026 को अपने मायके गई थी. वापस लौटते समय वह अपने भांजे विक्रम संग फरार हो गई. फिलहाल, महिला के पति ने पाली मुकीमपुर थाने में इस मामले में शिकायत की है. पति का कहना है कि भांजे ने लूट की नीयत से उसकी पत्नी को बहलाया फिर अपने साथ ले गया. इसके बाद की पत्नी की कोई खोज-खबर नहीं है. जबसे पत्नी गई है तबसे परिवार में उथल-पथल मचा हुआ है.

9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति ने महिला की बरामदगी की मांग की है. उसका कहना है कि बेटे की शादी में रुकावट आ रही है. परिवार परेशान है. पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल, अब तक महिला या भांजे की बरामदगी नहीं हो पाई है. पति थाने के चक्कर काट-काटकर परेशान है.

एक महीने बाद भी महिला की बरामदगी नहीं

घटना के एक महीने बीतने के बाद भी महिला की बरामदगी नहीं हो पाई है. अब महिला के पति ने एसएसपी नीरज जादौन से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. पति ने रोते हुए कहाृ साहब! पत्नी को बरामद करा दो, वरना बेटे की शादी रुक जाएगी. पति का कहना है उनके परिवार की समाज में बहुत शर्मिंदगी हो रही है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल पर कर रही है.

Latest Stories

बाबा या हिस्ट्रीशीटर… रेप और हत्या समेत 21 मुकदमे, कौन है आशुतोष ब्रह्मचारी? जिसने शंकराचार्य पर किया केस

लहंगा साड़ी में होलिका, घुंघराले बालों वाले बटुक प्रह्लाद… इस बार ब्रज की होली में दिखेगा नया रंग

कुत्ते की पिटाई पर टूटी थी शादी, 4 दिन बाद दुल्हन खुद पहुंची दूल्हे के घर, बोली- मरते दम तक साथ रहेंगे

एक प्लेट चाऊमिन पर महासंग्राम, शादी समारोह में बुलानी पड़ी पुलिस; गुस्से में दुल्हन ने लौटाई बारात

शटडाउन के बावजूद दौड़ गया करंट, खंभे पर चढ़कर फॉल्ट लाइन ठीक कर रहे लाइनमाइन ने मिनटों में तोड़ा दम

35 सेकंड में 37 चप्पलें… अलीगढ़ में थाने के बाहर महिला ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल