181 सीटों की मांग से 26 के ऑफर तक! कांग्रेस के साथ सपा ने चला अपना दांव
यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है. इस बीच सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस100 से अधिक सीटों की मांग कर रही थी. सपा 2022 के प्रदर्शन को आधार मान रही है, वहीं कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर जोर दे रही है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है. दोनों दलों ने बातचीत के लिए अपनी-अपनी कमेटियां बनाई हैं. बीते दिन दिल्ली में दोनों पार्टी के नेताओं के बीच पहली बातचीत हुई, दूसरे दौर की बातचीत आज होगी. इस बीच सपा सांसद रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस को 26 सीटों की प्रस्ताव दिया है.
समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल वर्मा ने कहा कि ‘बैठक में जो कुछ कहना था, वह हमने कल कह दिया था… मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं.’ बीते दिन दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर करीब 15-20 मिनट बैठक ही चली. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बैठक में सपा को 100 से अधिक विधानसभा सीटों की सूची सौंपी थी.
कांग्रेस पहले 181 सीटों की डिमांग कर रही थी
दरअसल, कांग्रेस की कोशिश है कि उसे इस गठबंधन में चुनाव लड़ने लिए उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कम से कम एक विधानसभा सीट मिले. हालांकि, शुरुआती दौर में कांग्रेस ने 181 सीटों पर अपने अम्मीदवार उतारने की डिमांड की थी. लेकिन शुरू से ही समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 50-60 से ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं…
लेकिन अब सपा महासचिव राम गोपाल वर्मा ने कांग्रेस को 26 सीटों के प्रस्ताव दे दिया है. समाजवादी पार्टी से सांसद वीरेंद्र सिंह ने इसपर कहा कि यह डिस्कशन का दौर है अभी फाइनल होना बाकी है. लेकिन सीट बंटवारे का मजबूत आधार का पैमाना 2022 में कांग्रेस के कैंडिडेट वोट पाए होंगे, वही होगा.
सपा ने कांग्रेस को इन 26 सीटों का प्रस्ताव दिया
समाजवादी पार्टी की तरफ से रामगोपाल यादव ने भी जीतने की क्षमता को सीट बंटवारे का आधार बताया है. कांग्रेस जहां 2024 के चुनाव को बातचीत का आधार बना रही है, वहीं सपा चाहती है कि बात 2022 के आधार पर हो. 2024 लोकसभा में सपा को 37 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली थीं. जबकि 2022 चुनाव में कांग्रेस केवल दो सीटों पर अटक गई थी.
सपा ने कांग्रेस को जिन 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, उनमें रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल है.