अंबेडकरनगर में 4 बच्चों और उनकी मां की कर दी थी हत्या, अब पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को मार गिराया

अंबेडकरनगर में 4 बच्चों और उनकी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. इस दौरान एसओजी प्रभारी विनोद यादव के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी. एक दरोगा और एक सिपाही घायल हुए हैं.

4 मासूम बच्चों व महिला के हत्या का आरोपी आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर Image Credit:

अंबेडकरनगर में शनिवार यानी 2 मई को 4 बच्चों उनकी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. आरोपी आमिर और पुलिस के बीच रविवार सुबह 5 बजे नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई. पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर भागने की फिराक में है. इसलिए उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी.

एनकाउंटर में एक दरोगा और सिपाही घायल

इस दौरान बाइक से एक संदिग्ध आते दिखा. रूकने का इशारा करने पर वह बाइक घुमाकर भागने लगा. भागने के चक्कर में बाइक फिसल गई. फिर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर हो गया. उसके सीने में गोली लगी. इस दौरान एसओजी प्रभारी विनोद यादव के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी. एक दरोगा और एक सिपाही घायल हुए हैं.

घर पर मिला था 4 बच्चों का शव

दरअसल, 2 मई को मुरादाबाद मोहल्ले में एक ही परिवार के चार बच्चों के शव घर के अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ मिले थे. बच्चों की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या की गई थी. मां गाजिया खातून लापता हो गई थी. इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. तब पुलिस ने आशंका जताई थी कि मां, बच्चों की हत्या कर फरार हो गई.

घर से 100 मीटर दूर मिली थी मां की लाश

हालांकि, रविवार को घर से 100 मीटर दूर गासिया की लाश मिली तो पुलिस की पूरी थ्योरी ही पलट गई. गासिया के शरीर पर चोट के निशान पाए गए. पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की तो आमिर का नाम सामने आया. पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे मकसद क्या था? सबूतों के आधार पर पता लगाया जाएगा. मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है.

अंबेडकरनगर से अमित आर्या की रिपोर्ट

Follow Us