पहले घर वालों को खिलाई नशीली दवा, फिर प्रेमी संग हो गई फरार; अमरोहा में बावनखेड़ी जैसी वारदात

अमरोहा में बावनखेड़ी जैसी एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शादी से पांच दिन पहले एक बेटी ने अपने परिवार को खाने में नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया और प्रेमी संग फरार हो गई. परिजनों ने होश में आने पर बेटी के गहने और नकदी लेकर गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. पुलिस अब लड़की और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है.

पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) Image Credit:

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक और बावनखेड़ी जैसी घटना हुई है. इस घटना में भी लड़की ने अपने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और अपने प्रेमी संग फरार हो गई. अगले दिन सुबह होने पर परिवार के लोगों की बेहोशी टूटी तो उन्हें घटना का एहसास हुआ. इसके बाद पुलिस में शिकायत दी है. शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लड़की और उसके प्रेमी की तलाश में अलग अलग टीमों का गठन किया गया है.

मामला अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है. इस गांव में रहने वाले एक किसान की बेटी की शादी पांच दिन होनी थी. घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी. इसी दौरान लड़की ने रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना को अंजाम दे दिया. अपने प्रेमी संग भागने से पहले इस लड़की ने पूरे परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और घर वालों के बेहोश होने के बाद घर से फरार हो गई.

पुलिस में दी तहरीर

सुबह घर वालों की बेहोशी टूटी तो उन्हें शक हुआ. फिर पता चला कि उनकी बेटी घर से नगदी जेवर लेकर गायब है. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की हर जिद पूरी की. उसकी शादी में अच्छे घर में तय की थी, लेकिन उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि वह इस तरह की हरकत करेगी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है.

क्या है बामनखेड़ी कांड?

अमरोहा के ही गांव बावनखेड़ी में साल 2008 में ऐसी ही एक घटना हुई थी. इसमें एक लड़की ने अपने प्रेमी संग शादी की बात नहीं मानने पर पूरे परिवार को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया. फिर बेहोशी की ही हालत में पहले अपने मां-बाप और भाई-भाभी के अलावा भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी. इस घटना से ना केवल अमरोहा, बल्कि पूरा उत्तर प्रदेश दहल उठा था. बाद में पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया था. इस मामले में कोर्ट से लड़की और उसके प्रेमी को फांसी की सजा हो चुकी है.

Follow Us

Latest Stories