3 सगी बहनें, एक पति… वायरल VIDEO निकला असली, चारों ने खुद बताई पूरी सच्चाई

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से शादी करने का दावा किया है. हिंदू संगठन और मंदिर प्रबंधन ने इस पर सवाल उठाए हैं. इस बीच अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इन बहनों ने अपने कैमरामैन से शादी को वास्तविक बताया है, अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही है.

अमरोहा में तीनों बहनों ने शादी को बताया असली

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तीन सगी बहनों की एक ही युवक से शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पहले लोग इसे सिर्फ एक रील या सोशल मीडिया कंटेंट मान रहे थे. इस बीच अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इन तीनों बहनों और युवक ने खुद कैमरे के सामने आकर कहा है कि यह शादी असली है और उन्होंने अपनी मर्जी से की है.

दपअसल, हसनपुर क्षेत्र के धौरिया गांव की रहने वाली सरोज, सावित्री और संतोष तीनों सगी बहनें हैं. तीनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. युवक श्यामपुरी गांव का विकास उर्फ विक्कू है, जो पिछले 6 महीने से उनके साथ कैमरामैन के तौर पर काम कर रहा था और कई वीडियो में पति की भूमिका निभाता था.

‘लोग ट्रोल न करें, हमें फैसला लेने का अधिकार’

तीनों बहनों का दावा है कि 17 जुलाई को उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में विकास के साथ अपनी मर्जी से शादी किया है. वीडियो भी सामने आया जिसमें विकास तीनों बहनों की मांग में सिंदूर भरते और उनके साथ फेरे लेते नजर आ रहा है. इस वीडियो में हसनपुर नगर पालिका की बीजेपी चेयरमैन और कुछ दूसरी महिलाएं भी दिख रही हैं.

वीडियो वायरल होते ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. इस बीच अब कैमरे के सामने चारों ने आकर इसे वास्तविक बताया है, उनका कहना है कि यह रील नहीं, रियल शादी है. बड़ी बहन सावित्री ने कहा कि तीनों ने अपनी इच्छा से शादी की है और वे सभी इस रिश्ते से खुश हैं. सावित्री का कहना है कि लोगों को गुस्सा नहीं करना चाहिए, हमें फैसला लेने का अधिकार है.

लोगों का विरोध, मंदिर प्रबंधन ने उठाए सवाल

तीनों में सबसे बड़ी बहन सावित्री (20), बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है. बाकी दो बहनों ने 12वीं पास की है. जबकि विकास 12वीं पास कर LLB की तैयारी कर रहा है. सावित्री का कहना है कि परिवार को भी इस शादी पर कोई आपत्ति नहीं है. आखिर वो भी किसी न किसी से तो शादी करते ही. हम तीनों बहने बचपन से हमेशा साथ रही हैं, हम सभी बहुत खुश हैं. 

हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी लोगों गुस्सा फूट पड़ा है. मंदिर में इस तरह शादी करने पर सवाल उठाए हैं. जबकि मंदिर प्रबंधन का कहना है कि जिस समय शादी होने का दावा किया जा रहा है, उस समय मंदिर में कोई पुजारी मौजूद नहीं था और वहां सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था.

Follow Us