महंत नृत्य गोपाल दास ही करेंगे बैठक की अध्यक्षता, अस्पताल से मिली छट्टी; पहुंचे अयोध्या

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई की बैठक की अध्यक्षता खुद ट्रस्ट के चेयरमैन महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे. अब तक उनके अस्वस्थ होने और लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती होने की वजह से दुविधा की स्थिति थी. अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनके स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार हो रहा है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई की बैठक को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है. इस बैठक की अध्यक्षता खुद ट्रस्ट के चेयरमैन महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे. अब तक उनके अस्वस्थ होने और लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती होने की वजह से दुविधा की स्थिति थी. अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनके स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार हो रहा है.

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक महंत नृत्य गोपाल दास को बीते सोमवार को इंफेक्शन की वजह से अस्पताल लाया गया था. इलाज के बाद उनकी स्थिति में अब काफी सुधार हुआ है और उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वह अब अपनी दिनचर्या का काम खुद कर सकते हैं. उधर, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महंत नृतय गोपाल दास अयोध्या स्थित अपने आश्रम में पहुंच गए हैं.

खुद करेंगे अध्यक्षता

ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक अस्पताल से स्वस्थ होकर महंत नृत्य गोपाल दास के लौटने के साथ ही बैठक को लेकर स्थिति साफ हो गई है. उन्होंने बैठक में शामिल होने की सहमति भी दे दी है. माना जा रहा है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई को होने वाली बैठक की अध्यक्षता वह खुद करेंगे और प्रस्तावों पर अपनी राय भी देंगे. इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार होना है.

चंदा चोरी कांड के बाद पहली बैठक

राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना के बाद ट्रस्ट की पहली बैठक होने जा रही है. इस बैठक में मंदिर प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था समेत कई गंभीर मसलों पर चर्चा होनी है. इसके अलावा कई पुराने पदाधिकारियों को हटाने और नए पदाधिकारियों की एंट्री के विषय पर भी निर्णय लिया जाना है. इस बैठक में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट भी पेश होगी.

Follow Us