श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से हटा ‘विशिष्ट दर्शन’ का विकल्प, ये बड़े बदलाव भी हुए

अब वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं को अब एक ही श्रेणी में दर्शन की सुविधा मिलेगी. वेबसाइट से विशिष्ट दर्शन का विकल्प हटा लिया गया है. अब श्रद्धालु वेबसाइट पर सिर्फ सुगम दर्शन व सामान्य दर्शन के लिए ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

राम मंदिर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने वेबसाइट में बदलाव किया है. वेबसाइट से ट्रस्ट ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था को सरल बनाते हुए ‘विशिष्ट दर्शन’ का विकल्प हटा दिया है. अब श्रद्धालु वेबसाइट पर सिर्फ सुगम दर्शन व सामान्य दर्शन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. बताया जा रहा है ट्रस्ट ने ये बदलाव दर्शन व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता लाने के लिए किया है.

अब एक ही श्रेणी में दर्शन की सुविधा मिलेगी

अब वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं को अब एक ही श्रेणी में दर्शन की सुविधा मिलेगी. फिलहाल, 30 अप्रैल तक के दर्शन के सभी स्लॉट पहले ही फुल हो चुके हैं. सुगम दर्शन पास पर श्रद्धालुओं को रामलला व राम परिवार के दर्शन होंगे. जबकि सामान्य दर्शन पास पर रामलला, राम परिवार समेत सप्तमंडपम, कुबेर टीला व सप्तमंडपम के दर्शन होंगे.

एक पास पर 5 श्रद्धालु दर्शन के लिए जा सकते हैं

एक पास पर 5 श्रद्धालु दर्शन के लिए जा सकते हैं. बता दें पहले एक पास पर 8 श्रद्धालुओं के दर्शन करने की व्यवस्था थी. लेकिन आगे चलकर यह संख्या 5 कर दी गई. बताया जा रहा है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट काफी समय से ऑनलाइन बुक किए जाने वाले दर्शन व्यवस्था में बदलाव का विचार कर रहा था.

श्रीराम जन्मभूमि पथ पर दो नए AC वेटिंग रूम तैयार

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार नए फैसले ले रहा है. हाल ही में मंदिर ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि पथ पर दो नए AC वेटिंग रूम तैयार किए गए हैं, जहां एकसाथ करीब 3000 श्रद्धालु आराम से बैठ सकेंगे. ये वेटिंग रूम तेज धूप, लू और बारिश हर मौसम में श्रद्धालुओं को राहत देंगे.इन AC वेटिंग रूम में और भी कई तरह की सुविधाएं होंगी. यहां बड़ी LED स्क्रीन पर रामलला के लाइव दर्शन और भजन देखने की भी सुविधा मिलेगी.

Follow Us