दिनदहाड़े फायरिंग से फिर दहला बदायूं, अब सैलून संचालक को गोली मारी; हालत गंभीर

बदायूं में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया है. उघैती थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक सैलून संचालक गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. डबल मर्डर के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है.

बदायूं में सैलून संचालक को गोली मारी, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बदमाशों के हौशले बुलंद हैं. उघैती थाना क्षेत्र में सोमवारा को तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक सैलून में घुसकर उसके संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया है. बदायूं के HCPL में डबल मर्डर के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है.

घटना बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा की है. फायरिंग में घायल सैलून संचालक का नाम समीर पुत्र जाहिद बताया जा रहा है, जिसकी उम्र महज 22 साल है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. वहीं, दिनदहाड़े फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस की गश्त और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

पिस्टल लहराते फरार हो गए नकाबपोश बदमाश

बताया जा रहा है कि समीर अपने सैलून की दूकान में बैठा था, इस दौरान अचानक से हमलावरों ने उसपर धावा बोल दिया, फायरिंग में समीर को एक गोली लगी है. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन नकाबपोश बदमाश पिस्टल लहराते फरार हो गए. वहीं, घायल को रुदायन CHC ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

सूचना मिलने पर तुरंत उघैती पुलिस मौके पर पहुंची, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. एसएचओ ऋषिपाल सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. हमलावरों की तलाश जारी है, जल्द से जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा. वहीं, चार दिन में दूसरी बड़ी वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर से उंगली उठा दी है.

चार दिन पहले HCPL में डबल मर्डर से दशहत

इससेव पहले 12 मार्च को बदायूं के सैजनी स्थित HCPL के बायोगैस प्लांट में डबल मर्डर की घटना हुई थी. प्लान के पूर्व कर्मचारी ने दिनदहाड़े डिप्टी मैनेजर और जेनरल मैनेजर की गोली मारकर कर हत्या कर दी थी. इस मामले के बाद बदायूं के SSP और सीओ समेत कई अधिकारियों का तबादला हो चुका है . साथ ही जांच के लिए एसआईटी का गठन किया.

Follow Us