गाय को बेरहमी से पीटने वाला गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- दोबारा गलती नहीं करूंगा

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शख्स द्वारा गाय को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी यूनुस को गिरफ्तार किया है. पकड़े जाने पर यूनुस ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने का वादा किया. हालांकि पुलिस ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने तमाम सनातनियों को झकझोर दिया है. इस तस्वीर में एक शख्स बेजुबान गौमाता पर बेरहमी से लाठियां बरसाते नजर आ रहा है. तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई. आनन फानन में पुलिस ने इस शख्स कर अरेस्ट किया. इसके बाद अब एक दूसरी तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें यह शख्स हाथ जोड़कर जान बख्शने की गुहार करते और माफी मांगते नजर आ रहा है. कह रहा है कि वह जीवन में दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं करेगा.

मामला बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव का है. हाल ही में इस गांव एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक गौमाता पर एक युवक ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रहा था. घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. बाद में इसी सीसीटीवी फुटेज को किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों में आक्रोश फैलने लगा. इसके बाद पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आरोपी को अरेस्ट किया है.

इसी गांव का है आरोपी

पुलिस के मुताबिक वीडियो से ही आरोपी की पहचान इसी गांव के रहने वाले यूनुस पुत्र ताहिर के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ की. इस दौरान आरोपी ने वारदात कबूल करते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया. उसके माफी मांगने का वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पुलिस ने खुद दोनों तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों से गाय के साथ क्रूरता करने वालों को कड़ा संदेश दिया है.

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपी अपने किए पर पछता रहा है. वह बार बार गुहार कर रहा है कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी. वह पुलिस से जान बख्शने की गुहार कर रहा है. हालांकि इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि गाय के साथ क्रूरता किसी हाल में स्वीकार्य नहीं है. पुलिस ने आरोपी यूनुस के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Follow Us