‘मानसिक संतुलन खो बैठे अखिलेश…’, वंदे मातरम के अपमान पर बिफरे राजभर

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो अब अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठे हैं. उनको अब यही नहीं समझ में आ रहा कि वो बोल क्या रहे हैं और कर क्या रहे हैं.

ओम प्रकाश राजभर Image Credit:

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो अब अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठे हैं. उनको अब यही नहीं समझ में आ रहा कि वो बोल क्या रहे हैं और कर क्या रहे हैं. ओमप्रकाश राजभर ने यह टिप्पणी महिलाओं को लेकर सरकार बनाने संबंधी अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए की है. उन्होंने सवाल उठाया कि अब पंडीजी कहां गए, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सब गायब हो गया.

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर एक कार्यक्रम में शामिल होने बलिया पहुंचे थे. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि अभी अखिलेश यादव ने दावा किया थ कि महिलाओं को साथ लेकर सरकार बनाएंगे. उनका यह बयान जाहिर करता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

कैसे खड़ा होगा पीडीए?

ओमप्रकाश राजभर ने पूछा कि पहले पंडीजी की पूजा कर रहे थे, अब कहां गए पंडीजी, पिछड़ा-दलित और अल्पसंख्यक भी गायब हो गया. ये क्या बोल रहे हैं पीडीए पर, उनको खुद नहीं पता. वह यही नहीं तय कर पा रहे हैं कि अखिर वह पीडीए को किस आधार पर खड़ा करेंगे. उन्होंने महिला बिल के विरोध पर कहा कि जिस दिन ये लोगों के बीच जाएंगे, महिलाएं झाड़ू बेलन लेकर स्वागत करेंगी. वहीं अवन्ति बाई लोधी कि स्वर्ण प्रतिमा लगाने के सवाल पर कहा कि पांच साल सत्ता में रहे, लेकिन एक भी महापुरुष कि प्रतिमा लगाए हैं क्या?

सोनिया गांधी पर भी बोला हमला

ओम प्रकाश राजभर ने वंदे मातरम के अपमान को लेकर सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है. कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में वंदे मातरम को लेकर नियम पास हो चुका है. कानून बन चुका है. ये देश कानून से चल रहा है, संविधान से चल रहा है. क़ानून का कोई भी उल्लंघन करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Follow Us