सिर धड़ से अलग किया, फिर शव को चूल्हे में जलाया… बाराबंकी में बर्फ बेचने वाले की नृशंस हत्या

बाराबंकी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बर्फ बेचने वाले की निर्मम हत्या ने सबको हिला दिया है. आरोपी ने न केवल उसका सिर धड़ से अलग किया, बल्कि उसके खोपड़ी को आग में जलाया भी. बताया जा रहा है कि बर्फ के बचे पैसे मांगे पर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, घटना से पूरे इलाके में दहशत है.

बाराबंकी में बर्फ बेचने वाले की नृशंस हत्या

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बर्बरता की हदें पार करने वाली घटना घटी. टिकैतनगर क्षेत्र में बर्फ विक्रेता की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. आरोप है कि युवक की न केवल बेरहमी से हत्या हुई, बल्कि उसका सिर धड़ से अलग कर उसके शव के साथ अमानवीय हरकतें भी की गई. घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह था कि लोगों की रूह कांप उठी.

धटना टिकैतनगर क्षेत्र के परसवाल गांव में शनिवार की है. मृतक बबलू राजभर, गांव में बर्फ बेचने गया था, वह बेहटा थाना दरियाबाद क्षेत्र का रहने वाला था. मृतक के पिता पुनवासी राजभर और ग्राम प्रधान ने शंकर यादव नाम के व्यक्ति पर निर्मम हत्या का आरोप लगाया है. गांव वाले इस जघन्य अपराध के लिए आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.

बर्फ खरीदी, पैसे मांगे तो बांके से कर दिया हमला

ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार निषाद का कहना है कि आरोपी ने पहले धारदार हथियार से बबलू का सिर धड़ से अलग किया और फिर उसे झोपड़ी में ले जाकर चूल्हे की आग में जला दिया. परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी. उसके शव के साथ अमानवीय हरकत की गई थी.

बताया जा रहा है कि बबलू, गांव में घूम-घूमकर बर्फ बेचने का काम करता था, ताकि घर का खर्च चल सके. घटना के दिन आरोपी शंकर यादव ने बबलू से बर्फ खरीदी, लेकिन जब बबलू ने अपने पैसे मांगे, तो विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर उस पर बांके से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सिर धड़ से अलग किया, फिर चूल्हे में जलाने लगा

आरोपी ने बबलू को मौत के घाट उतारने के बाद यही नहीं रुका, उसने शव को उठाकर सुनसान जगह पर एक झोपड़ी मेम ले गया. जहां उनसे धारदार हथियार से बबलू का सिर धड़ से अलग किया और फिर उसे चूल्हे की आग में जलाने लगा. घटना के दिन, बबलू का चचेरा भाई भी उसी गंवा में मौजूद था, जिसने पूरी घटना की जानकारी परिवार और पुलिस को दी.

ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार निषाद के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद जिस तरह की हरकतें कीं, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाली हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है.

बबलू चार भाइयों में सबसे बड़ा, दो छोटे-छोटे बच्चे

बबलू अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने परिवार का सहारा था. वह टिन शेड की एक छोटी सी झोपड़ी में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. उसकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे, जिनकी उम्र 10 साल से कम है. पत्नी और बच्चों के सामने अब जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है.

Follow Us