मामा ने 13 महीने की भांजी से की दरिंदगी की कोशिश, मौसी ने देखा मगर रही खामोश… मासूम के जख्मों ने खोली पोल
बरेली में एक 13 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान देख मां सहम गई. मां ने घर में इस बारे में चर्चा की तब बच्ची की मौसी ने पूरी घटना बताई. पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में 13 माह की एक बच्ची से दरिंदगी की कोशिश की गई . मामला जब खुला जब बच्ची की निजी अंग पर चोट के निशान मां ने देखे इस घटना को बच्ची के रिश्ते के मामा पर आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, बच्ची की मां की शादी हरियाणा के पानीपत में हुई है. वह इन दिनों अपनी बेटी के साथ मायके आई हुई थी. परिवार का गांव के रहने वाला जोकि बच्ची का रिश्ते में मामा सलीम नाम के युवक के घर आना-जाना था. महिला उसे भाई का दर्जा देती थी, इसलिए दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध थे.
अचानक से नजरों से दूर हो गई बच्ची
करीब दस दिन पहले सलीम के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें बच्ची की मां अपनी बहन और बेटी के साथ शामिल होने पहुंची थी. कार्यक्रम के दौरान घर में काफी लोग मौजूद थे और सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त थे. परिजनों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए बच्ची परिवार के लोगों की नजरों से दूर हो गई थी.
सलीम को अश्लील हरकत करते देख खामोश रही मौसी
बच्ची की मौसी उसे खोजते हुए पहुंची तो देखा कि सलीम उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा है. लेकिन बदनामी के डर से उसने किसी को नहीं बताया. कुछ दिन बाद बच्ची का स्वास्थ्य खराब होने लगा. जब मां ने देखा तो बच्ची के निजी अंग पर चोट के निशान थे.
बच्ची की मां के जिक्र करने पर मौसी ने बताई सच्चाई
मां ने घर में बच्ची के निजी अंगों पर चोट बारे में चर्चा की तब बच्ची की मौसी ने पूरी घटना बताई. पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.