धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के मौलाना, कहा- कयामत तक ज्ञानवापी पर भगवा नहीं लहरा सकते

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि 'ज्ञानवापी मस्जिद है. इसको कलंक कहना सरासर ग़लत है. मस्जिद की दरो-दीवार और गुंबद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री कयामत तक भगवा झंडा नहीं लहरा सकते. मैं उनको स्पष्ट बताना चाहता हूं कि बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को ना उकसाए, ना ही भड़काए.

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी Image Credit:

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काशी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि ‘ ज्ञानवापी मस्जिद कलंक है. इस पर हम भगवा झंडा लहराएंगे. अब उनके इस बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने क्या कहा?

मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी कहा कि ‘ज्ञानवापी मस्जिद है. इसको कलंक कहना सरासर ग़लत है. मस्जिद की दरो-दीवार और गुंबद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री कयामत तक भगवा झंडा नहीं लहरा सकते. मैं उनको स्पष्ट बताना चाहता हूं कि बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को ना उकसाए, ना ही भड़काए.

अदालत जो भी फैसला करेगी, सबके लिए मान्य होगा-मुफ्ती शहाबुद्दीन

मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आगे कहा कि दूसरी बात यह है की मस्जिद को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है. रोजाना तारीख पड़ रही है. हिंदू -मुस्लिम पक्ष दलील रख रहे है. अदालत जो भी फैसला करेगी, वो सबके लिए मान्य होगा. इस तरह की बयान बाजी मुकदमे को प्रभावित करने के लिए की जा रही है.अदालत को चाहिए कि स्वत संज्ञान लेकर धीरेंद्र शास्त्री को अदालत में तलब किया जाएं कि इस तरह के भड़काऊ बयान वह क्यों दे रहे हैं.

मुफ्ती शहाबुद्दीन ने कहा- मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ‘मैं शरियत का नजरिया स्पष्ट करना चाहता हूं कि कोई भी मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती, शरियत किसी भी मुसलमान को इस बात की इजाजत नहीं देती है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी झूठ बोल रहे हैं. कलंक और भगवा झंडा लहराने की बात कह कर बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को भड़काना चाहते हैं.

मस्जिद के नाम पर समझौता नहीं किया जा सकता-शहाबुद्दीन रजवी

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अच्छे माहौल को खराब करना चाहते हैं. मैं उनको बताना चाहता हूं ज्ञानवापी मस्जिद है और कयामत तक मस्जिद ही रहेगी. मस्जिद के नाम पर किसी से समझौता नहीं किया जा सकता. धीरेंद्र शास्त्री कयामत तक ज्ञानवापी मस्जिद पर भगवा झंडा नहीं लहरा सकते हैं.

Follow Us