शादी का कार्ड दिखाओ, सिलेंडर पाओ… बरेली में नए नियम से आपूर्ति कार्यालय में लंबी कतारें
बरेली में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच जिला प्रशासन ने नया नियम लागू किया है. शादी वाले घरों को सिलेंडर लेने के लिए शादी का कार्ड और आवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय में जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है. रोजाना सैकड़ों लोग आवेदन जमा कर रहे हैं, और लंबी कतारों और आवेदन की अनिवार्यता से असंतुष्ट हैं.
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से LPG गैस की आपूर्ति बाधित हुई है. घरेलू गैस की किल्लत है और लोग इसके बढ़ती कीमतों से परेशान है. ऐसे में बरेली जिला प्रशासन ने एक नया प्लान लागू किया है. इसके तहत अब जिन घरों में शादी समारोह हैं, उन्हें गैस सिलेंडर पाने के लिए एक तय प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके लिए आवेदन जमा करना अनिवार्य किया गया है.
प्रशासन के निर्देश के अनुसार, जिन परिवारों में शादी है, उन्हें जिला आपूर्ति कार्यालय में जाकर शादी का कार्ड और एक लिखित आवेदन जमा करना होगा. आवेदन जमा होने के बाद विभाग की ओर से उसकी जांच की जाएगी. जांच में यह तय किया जाएगा कि संबंधित परिवार को कितने गैस सिलेंडरों की जरूरत है. इसी आधार पर उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे.
आपूर्ति कार्यालय में लंबी-लंबी कतारें, लोग परेशान
प्रशासन के निर्देश के अनुसार, जिन परिवारों में शादी है, उन्हें जिला आपूर्ति कार्यालय में जाकर शादी का कार्ड और एक लिखित आवेदन जमा करना होगा. आवेदन जमा होने के बाद विभाग की ओर से उसकी जांच की जाएगी. जांच में यह तय किया जाएगा कि संबंधित परिवार को कितने गैस सिलेंडरों की जरूरत है. इसी आधार पर उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे.
प्रशासन के इस नए नियम के चलते जिला आपूर्ति कार्यालय में लोगों की भीड़ बढ़ गई है. रोजाना करीब 100 से 150 लोग अपने आवेदन और शादी के कार्ड जमा करने पहुंच रहे हैं. लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. लोगों ने बताया कि घर में शादी होने के कारण उन्हें यह प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है.
सिक्योरिटी के नाम पर पैसे जमा करने से बढ़ा बोझ
हालांकि, लोगों ने यह भी नाराजगी जताई कि खाली सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी के नाम पर पैसा जमा कराना उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन रहा है. वहीं, आवेदन लेने वाले कर्मचारी का कहना है कि सुबह ऑफिस खुलने से लेकर शाम तक लगातार लोग आ रहे हैं. आवेदन की जांच के बाद जरूरत के हिसाब से उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
यग नया नियम गैस की कालाबाजारी और ओवर-रेटिंग पर नियंत्रण करने के लिए है. आवेदन मिलने के बाद कर्मचारी यह भी जांच कर रहे हैं कि समारोह में मेहमानों का संख्य कितनी होगी, उसी आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. फिलहाल, इस नई व्यवस्था से लोगों को कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन प्रक्रिया को लेकर असंतोष भी साफ है.
