गाजीपुर में बेकाबू होकर पलट गई बेकाबू बस, 30 से अधिक लोग घायल, एक महिला ने तुरंत तोड़ दिया दम
गाजीपुर में नेपाल से वाराणसी वापस आ रही टूरिस्ट बस पलट गई.नंदगंज क्षेत्र में नैसारे गांव के पास फोरलेन पर एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया. फिर बस डिवाइडर से टकराकर उलट गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं 30 से अधिक लोग घायल हैं.
गाजीपुर में एक टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में एक महिला की तत्काल मौत हो गई. वहीं, 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार लोग महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले हैं. वह नेपाल से वाराणसी लौट रहे थे. यह हादसा वाराणसी गाजीपुर फोरलेन पर नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा के पास हुआ.
महाराष्ट्र के जलगांव से आए कुछ लोगों का दल वाराणसी दर्शन पूजन करने के लिए आया था. इसके बाद वे यहां से नेपाल गए थे. फिर वापस वाराणसी लौट रहे थे. हादसे के बाद बस में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई. डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया.
बोलेरो को बचाने के चक्कर में पलटी बस
प्रारंभिक जांच के मुताबिक नंदगंज क्षेत्र में नैसारे गांव के पास फोरलेन पर एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई.चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतका शव
फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया है. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी. मौके पर एसपी सिटी डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा और एडीएम दिनेश कुमार भी पहुंचे. उन्होंने घायलों की सही तरीके इलाज का निर्देश दिया है.
महाराष्ट्र के जलगांव से 95 लोग आए थे वाराणसी
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव से तकरीबन 95 लोग वाराणसी आए थे. दो अलग-अलग बसों में 45 लोग यहां से नेपाल गए थे. उधर से वापसी के वक्त हादसे वाली गाड़ी में 45 लोग सवार थे. हादसे बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह से सबको बस से बाहर निकाला.
