बरेली स्मार्ट सिटी की सड़क धंसी, सवालों में 60 करोड़ की ये परियोजना

बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना एक बार फिर विवादों में है. शहर में सड़क धंसने की घटना के बाद करीब 60 करोड़ रुपये की परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. सूचना मिलते ही नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कराई. लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है.

Follow Us