गेट पर खड़ी होकर उल्टी कर रही थी महिला, तभी ट्रेन में लगा झटका; गिरते ही चली गई जान

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला की ट्रेन से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. वह पूर्णागिरि धाम से लौट रही थी, जब उल्टी आने पर ट्रेन के गेट पर खड़ी हो गई. तभी अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी जान चली गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

ट्रेन ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के बरेली में ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई. महिला अपने परिवार के साथ पूर्णागिरी धाम दर्शन करने गई थी. वापसी में उल्टी आने पर महिला गेट पर आकर खड़ी हो गई. तभी ट्रेन में झटका लगा और महिला नीचे गिर गई. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह हादसा बरेली-पीलीभीत रेल मार्ग पर इज्जतनगर मंडल के पास का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

महिला की पहचान बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के रूप में हुई है. एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. अब वह अपने परिवार के साथ पूर्णागिरि धाम गई थी. परिजनों ने बताया कि ट्रेन में बैठे बैठे उसे उल्टी आने लगी तो वह ट्रेन में गेट पर आकर खड़ी हो गई. तभी ट्रेन में झटका लगा और वह सीधा बाहर जा गिरी. इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया.

परिजनों के सामने हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन में अपने परिवार के साथ बैठी थी, अचानक उसका जी मिचलाने लगा तो वह दरवाजे पर आकर खड़ी हो गई. तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरी. आसपास बैठे यात्रियों ने देखा तो तुरंत शोर मचाया. सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद महिला के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, घर पर लोगों की भीड़ लग गई. परिवार के लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जो महिला कुछ घंटे पहले तक उनके साथ थी, साथ साथ यात्रा कर रही थी, वह अब इस दुनिया में नहीं रही. रेलवे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है. इस संबंध में पुलिस ट्रेन में मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ कर रही है.

Follow Us