‘बच्चे कैसे पालूं….’ भांजे संग फरार हुई 4 बच्चों की मां, थाने पहुंचकर पति ने लगाई ये गुहार

बुलंदशहर में एक 4 बच्चों की मां अपने भांजे संग फरार हो गई है. पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश जारी है. पीड़ित पति ऐसे हाल में अपने बच्चों के पालन-पोषण को लेकर चिंतित है.

सांकेतिक तस्वीर, इमेज सोर्स: AI Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए हैं. यहां एक चार बच्चों की मां अपनी ननद के बेटे संग फरार हो गई है. मामला जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में कटीयावली गांव का है. जानकारी होने पर पीड़ित पति ने दोनों की खूब तलाश की, फिर भी कोई सुराग नहीं मिला तो एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दी है. बताया कि उनका भांजा अक्सर घर आता था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह ऐसी हरकत करेगा.

पीड़ित पति कमरुद्दीन ने एसएसपी को दिए शिकायत में बताया कि 14 साल पहले उसकी शादी हुई थी. इसके बाद उसे चार बच्चे हुए. इस दौरान उसकी गृहस्थी बड़े आराम से चल रही थी. पीड़ित पति के मुताबिक बीते कुछ समय से उसकी पत्नी का व्यवहार काफी बदला हुआ था. वह इसकी वजह जानने की कोशिश कर ही रहा था कि उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर भांजे संग फरार हो गई.

दो लोगों के साथ गांव आया था भांजा

पीड़ित पति के मुताबिक उसके भांजे और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच घटना के दिन उसका भांजा अपने दो साथियों के साथ गांव में आया और उसकी पत्नी को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ ले गया है. पीड़ित के मुताबिक चार में से तीन बच्चों को तो पत्नी छोड़ गई है, जबकि सबसे छोटे बच्चे को अपने साथ ले गई है. कहा कि पत्नी के जाने के बाद वह अपने बच्चों के पालन-पोषण को लेकर परेशान है.

तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित पति की तहरीर पर जहांगीराबाद थाना पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक महिला और उसके भांजे की हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है. जहांगीराबाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के मुताबिक दोनों की लोकेशन मिली है, लेकिन दोनों लगतार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा.

Follow Us