देवरिया: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीण ने लिया पकड़; पंचायत बुलाकर करा दी शादी
उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत बुलाई गई और दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी करा दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया भी तेजी से वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रेम प्रसंग का एक रोचक मामला सामने आया है. एक युवक एपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था. लेकिन दोनों को गांव के लोगों ने अकेले मिलते पकड़ लिया. उसके बाद ग्रामीणों ने आपस में पंचायत की और दोनों की शादी करा दी. वही, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो यह भाटपार रानी थाना क्षेत्र के महूजा गांव का निकला. यह वीडियो बीते 6 फरवरी का बताया जा रहा है. वीडियो साफ देखा जा सकता है कि दोनों की शादी एक घर में कराई जा रही है. दोनों पूरे रीति-रिवाज से अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हैं. इस मौके पर दोनों पक्षों के ग्राम प्रधान भी मौजूद थे.
पंडित को बुलाया, कमरे में विवाह की रस्म पूरी हुई
प्रेमी युवक देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के तेलिया गांव के रहने वाला है. वह तुरहा समाज से आता है. वह अपनी प्रेमिका से मिलने महुजा गांव में पहुंचा था. प्रेमी और प्रेमिका दोनों सजातीय हैं. युवक के पहुंचने पर ग्रामीणों को भनक लग गई. उसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया. फिर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हुई.
पंचायत में दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रखा गया. बातचीत के बाद दोनों पक्ष इससे सहमत हो गए. तुरंत एक पंडित को बुलाया गया और कमरे में विवाह के रस्म में पूरी कराई गई. युवक सात फेरे लिए और साथ निभाने की शपथ ली. इस मौके पर दोनों पक्षों के ग्राम प्रधानों मौजूद रहे और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार हुआ.
जमुआ गांव के ग्राम प्रधान ने क्या कुछ कहा?
वहीं, इस संबंध में जब जमुआ गांव के ग्राम प्रधान नित्यानंद पांडे से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से चल रहा था, दोनों सजातीय हैं. पंचायत बुलाई गई थी, कुछ मुद्दों पर बात नहीं बन रही थी. अब दोनों परिवार सहमत है. दोनों का विवाह करा दिया गया है और दोनों परिवार खुश हैं.