बीच सड़क पर मंगेतर ने मारे थप्पड़, लगाया गुलछर्रे उड़ाने का आरोप… आहट होकर युवती ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

बिजनौर में एक युवती अपने मौसेरे भाई के साथ बाजार जा रही थी. इस दौरान बाजार के पास उसका मंगेतर भी मिल गया. मंगेतर ने युवती पर गुलछर्रे उड़ाने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ जड़ दिया. आहत युवती ने घर आने के बाद जहर खाकर जान दे दी.

मंगेतर के व्यवहार से आहत होकर युवती ने दी जान

बिजनौर के झालरा गांव की रहने वाली एक युवती सानिया का रिश्ता उसी गांव के लड़के सलीम से हुआ था. ईग के बाद दोनों को निकाह होने वाला था. लेकिन उससे पहले कुछ ऐसा हुआ कि सानिया ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. दरअसल, सानिया रविवार यानी 15 मार्च को अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर बैठ कर पैठ बाजार में शॉपिंग करने जा रही थी. सानिया के साथ उसकी मौसेरी बहन राबिया भी थी. रास्ते में अचानक सानिया का मंगेतर सलीम भी अपने दोस्त के साथ बाइक पर मिल गया.

मंगेतर ने लगाया गुलछर्रे उड़ाने का आरोप

सलीम ने सानिया से आने-जाने को लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी. सानिया ने उसे बताया कि पिछले रविवार को उसने पैठ बाजार से कुछ कपड़ों की शापिंग की थी. कपड़े पंसद नहीं आने के चलते वह अब वापिस करने जा रही है, आधे घंटे में ही वापस अपने घर चली जाएगी. यह सुनकर सलीम ने सानिया पर गुलछर्रे उडाने का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. इस दौरान सलीम ने सानिया को दो-तीन थप्पड़ मार दिए.

आहत होकर सानिया ने खाया जहर

सरेआम अपने साथ मंगेतर सलीम द्वारा किये गये दुर्व्यवहार से आहत होकर सानिया ने घर आने के बाद सल्फास खाकर जान दे दी. इससे उसकी हालत बिगड़ गई. सानिया के पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने पहुंच कर सानिया को अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. इधक ग्रामीणों मीणों ने सानिया के पिता पर तुरंत उसे अस्पताल ना ले जाने का आरोप लगाया.

ग्रामीणों ने लगाया परिवार पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि सानिया को तुरंत इलाज के लिये नहीं ले जाया गया. वह तकरीबन आधे घंटे तक कमरे में तड़पती रही. लेकिन परिवार वाले पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रहे थे. बिजनौर के एसपी सिटी डाक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनो ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नही कराई है. लेकिन पुलिस तफ्तीश कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट के आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी

Follow Us