‘चाचा भतीजे का ही साथ देते थे, इसलिए मार डाला’…गोरखपुर में BJP नेता राजकुमार चौहान हत्याकांड में बड़ा खुलासा

गोरखपुर में पूर्व पार्षद और बीजेपी नेता राजकुमार चौहान हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों का मृतक के भतीजे से रंजिश थी. वह अपने चाचा का धौंस देता था. इसलिए चाचा को ही मार डाला.

राजकुमार चौहान मर्डर केस में गिरफ्तार दो आरोपी

गोरखपुर के बरगदवा में 17 मार्च यानी मंगलवार की सुबह पूर्व पार्षद प्रतिनिधि और भाजपा नेता राजकुमार चौहान की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि दो डंपर चालकों ने इस घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले उनसे मृतक के भतीजे ने मारपीट की थी. इसका बदला लेने के लिए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई है. आरोपियों ने आगे बताया कि मृतक का भतीजा अपने चाचा के बल पर कूदता था, चाचा हमेशा उसका समर्थन करते थे. इस वजह से गुस्सा चाचा पर निकाला और मौत के घाट उतार दिया.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरगदवा निवासी राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव के रूप में हुई है. हालांकि अभी पुलिस ने घटना में इस्तेमाल असलहे बरामद नहीं कर पाई है. घटनास्थल से थोड़ी दूर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की उठे से दोनों आरोपियों की पहचान हुई है.

राजकुमार के भतीजे से थी आरोपियों की रंजिश

एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मृतक राजकुमार चौहान के भतीजे नितेश से आरोपी राज चौहान उर्फ निरहुआ की पिछले 4 महीने से रंजिश चल रही थी. आरोपी राज चौहान को पिछले दो महीने पहले मृतक के भतीजे ने पीट दिया था. भतीजे बचाव मृतक राजकुमार चौहान करते थे.इसी बात लेकर आरोपी राजकुमार चौहान को खुन्नस थी.

ऐसे दिया आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में घटना को अंजाम देने के तरीके के बारे में भी बताया. आरोपियों ने कहा कि ‘ मंगलवार की सुबह बरगदवा स्थित घटनास्थल के पास दोनों आरोपी पेड़ के पीछे छिप गए थे. जब राजकुमार चौहान टहलने निकले तो एक आरोपी ने फायर कर दिया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर चाकुओं से राजकुमार को गोद दिया.

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर 7 को हिरासत में ले लिया. फिर उनसे पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगी लगभग 8 सीसीटीवी कैमरे को देखा जिसमें दो संदिग्ध नजर आए. इसके बाद सर्विसलेंस और दूसरे स्रोतों के पुष्टि के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

देर रात किया गया राजकुमार चौहान का दाह संस्कार

बताते चले कि मृतक राजकुमार चौहान का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार यानी 17 मार्च को शाम को 5:00 बजे घर आया इसके बाद परिजन अपनी मांग को लेकर अड़ गए. राज्यसभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के समझाने पर परिवार के लोग माने. देर रात मोहरीपुर के पास घाट पर राजकुमार चौहान का दाह संस्कार किया गया.

2027 विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे राजकुमार चौहान

बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार चौहान 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. वह भाजपा से टिकट भी मांग रहे थे. मृतक राजकुमार चौहान राज्यसभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल के करीबी माने जाते थे.

Follow Us