मस्जिदों में जगह कम है क्या? ASP अनुज चौधरी का एक और बड़ा बयान, कांवड़ यात्रा पर भी बोले
फिरोजाबाद के एडिशनल एसपी अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार सड़क पर नमाज को लेकर उनका बयान सुर्खियों में है. इसमें उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए सवाल किया. पूछा कि सड़क पर क्यों नमाज पढ़नी, मस्जिदों में जगह कम है क्या? एएसपी अनुज चौधरी ने कांवड़ यात्रा को लेकर भी बयान दिया.
उत्तर प्रदेश के संभल में सीओ रहते चर्चा में आए फिरोजाबाद के एडिशनल एसपी अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार सड़क पर नमाज को लेकर उनका बयान सुर्खियों में है. इसमें उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए सवाल किया. पूछा कि सड़क पर क्यों नमाज पढ़नी, मस्जिदों में जगह कम है क्या? एएसपी अनुज चौधरी ने कांवड़ यात्रा को लेकर भी बयान दिया. कहा कि इसमें करोड़ों हिंदू श्रद्धालु शामिल होते हैं. उनकी इस यात्रा में किसी तरह का व्यवधान नहीं आनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि प्रशासन का फर्ज है कि श्रद्धालुओं के लिए रास्ता सुगम और सुरक्षित बनाए. इसके लिए प्रशासन काम करहा है. कांवड़ यात्रा में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. इसी क्रम में सड़क पर नमाज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के पास नमाज पढ़ने के लिए जगह की कोई कमी नहीं है. मस्जिदों में ही काफी जगह है.
नॉनवेज के ठेलों पर पूरी तरह बैन
एएसपी अनुज चौधरी ने पिछले दिनों जारी शासनादेश का हवाल देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर संचालित कोई भी नॉनवेज की दुकान नहीं खुलेगी. यहां तक कि अंडे के ठेले लगाने पर भी प्रतिबंध है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जहां कहीं भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर नॉनवेज की दुकानें खुली पाई जाएंगी, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की आस्था और पवित्रता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ऐसे किए सुरक्षा इंतजाम
एएसपी अनुज चौधरी ने फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रा में सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा दिया. कहा कि पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग को 20 सेक्टरों में बांटकर सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी हो रही है. इसी क्रम में सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई के इंतजाम हैं.
