सबको गाली, सबका अपमान… गाजियाबाद से हापुड़ तक लगे अखिलेश के विवादित पोस्टर, मचा बवाल

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के खिलाफ गाजियाबाद और हापुड़ समेत पश्चिमी यूपी में विवादित पोस्टर लगे हैं. इन पोस्टरों में "सबको गाली, सबका अपमान, यही समाजवाद की पहचान" जैसे नारे लिखे हैं, जिससे सियासी बवाल मच गया. प्रशासन ने पोस्टर हटाए और जांच शुरू की है, जबकि सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

गाजियाबाद में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से लेकर हापुड़ तक सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ सौ से अधिक विवादित पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर में अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक आरोप भी लगाए गए हैं. इसमें स्लोगन लिखा गया है कि ‘सबको गाली, सबका अपमान, यही समाजवाद की पहचान’. इन पोस्टरों केो लेकर गाजियाबाद और हापुड़ ही नहीं, पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी बवाल म गया है.

गाजियाबाद में इस तरह के पोस्टर साहिबाबाद, श्याम पार्क, मोहन नगर, वसुंधरा, इंदिरापुरम, लोनी रोड और सिहानी गेट इलाके में देखे गए हैं. इसी प्रकार हापुड़ में मुख्य बाजार से लेकर विभिन्न इलाकों में जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं. बुधवार की सुबह जब लोग सड़कों पर निकले तो इन पोस्टरों को देखकर सहम गए. कई लोगों ने इनके फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी अपलोड कर दिया. अब यही फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

प्रशासन ने लिए एक्शन

तस्वीरें वायरल होने के बाद हरकत में आई नगर निगम और पुलिस की टीमों ने इन सभी विवादित पोस्टरों को उतरवाया. पुलिस के मुताबिक इन पोस्टरों को लगवाने वालों की पहचान की जा रही है. इसके लिए संबंधित इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. वहीं इस तरह के पोस्टर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष और आक्रोश है. पार्टी के नेताओं ने इस मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाइ की मांग की है.

जयंत से जोड़कर देखा जा रहा मामला

कुछ पोस्टरों में अखिलेश यादव के उन बयानों का भी जिक्र किया गया है, जो उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर दिए थे. उन्हें चवन्नी बताए जाने की बात लिखी गई है. यही नहीं, ब्राह्मण और वैश्य समाज के लिए आत्तिजनक टिप्पणी और स्वर्ण जाति के लिए अपशब्दों का भी जिक्र किया गया है. सपा के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी बौखला गई है. कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Follow Us