UP के यूट्यूबर से चिढ़ गए पाकिस्तानी, मुस्लिम आर्मी को दी सुपारी; कौन है जीशान? जिसने रेता सलीम का गला
गाजियाबाद में यूट्यूबर एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले में बड़ा खुलासा हुआ है. उसकी हत्या के लिए एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने 'मुस्लिम आर्मी' के जीशान को सुपारी दी थी. 'एक्स-मुस्लिम' सलीम कट्टरपंथियों के निशाने पर थे. पुलिस एनकाउंटर में जीशान मारा गया, जबकि उसका भाई फरार है.
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की पुलिस ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का ट्रेल पकड़ लिया है. यह हमला एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कराया था. इसके लिए पाकिस्तानी यूट्यूबर ने प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम आर्मी के सदस्य जीशान को सुपारी दी थी. इसके बाद जीशान ने अपने छोटे भाई गुलफाम के साथ मिलकर शनिवार को इस वारदात को अंजाम था. इस मामले में पुलिस ने जीशान को एनकाउंटर में मार गिराया है.
पुलिस की जांच में पता चला है कि मूल रूप से जीशान मूल रूप से उत्तर प्रदेश में अमरोहा का रहने वाला था. वह अपने भाई गुलफाम के साथ कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी से जुड़ा था और इस संगठन के इशारे पर काम करता था. पुलिस की जांच में सामने आया है कि गाजियाबाद में लोनी के रहने वाले एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक की हत्या की सुपारी जीशान को पाकिस्तान के किसी यूट्यूबर ने दी थी. इसके लिए उसका पाकिस्तानी यूट्यूबर के साथ टेलीग्राम ऐप पर बातचीत हुई थी.
कारपेंटर का काम करता था जीशान
पुलिस के मुताबिक जीशान अमरोहा से काफी समय पहले नोएडा आया था और यहां खोड़ा में रहकर अपने भाई गुलफाम के साथ कारपेंटर का काम करता था. अब पुलिस मुठभेड़ में जीशान के मारे जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस उसके भाई गुलफाम की तलाश में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद जीशान ने टेलीग्राम ऐप पर वारदात कबूल भी किया था. उसने एक ग्रुप पर फोटो डालते हुए लिखा था कि सलीम एक्स मुस्लिम को अस्पताल पहुंचा दिया गया है.
इस दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम इस्लाम की कुरीतियों के खिलाफ खुलकर बोलते थे. यही नहीं, वह खुद को एक्स मुस्लिम भी बताते थे. उनके वीडियो देखने के बाद वह कट्टरपंथी संगठनों की नजर पर चढ़े हुए थे. इसी बीच एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने उनकी हत्या के लिए मुस्लिम ऑमी के मॉडरेटर जीशान को सुपारी दे दी थी. इसके बाद जीशान ने सलीम के ऑफिस में घुसकर उनका गला रेत दिया था.
सीएम के निर्देश पर एक्टिव हुई पुलिस
यह घटना कुछ ही देर में सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई. एक तरफ गाजियाबाद में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर तो दूसरी तरफ खुद सीएम योगी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाए. इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक लाख का इनाम घोषित किया और रविवार की देर शाम पुलिस एनकाउंटर में उसे मा गिराया. इस दौरान आमने सामने की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.
