12 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ भागी 40 साल की महिला, रो-रोकर चारों बच्चों ने कहा- मम्मी घर चलो, तब जाकर पसीजा दिल
पीपीगंज क्षेत्र की 40 साल महिला की कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एक 28 साल के एक युवक से मुलाकात हुई. बातचीत होते-होते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. महिला युवक के प्यार में इतनी दीवानी हो गई कि वह अपने पति और 4 बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई.
गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. 40 साल की 4 बच्चों की मां अपने से 12 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी. अब पुलिस ने तकरीबन 10 दिन बाद 28 मार्च को महिला को खोज निकाला. परिवार के मनाने के बाद भी महिला घर जाने को राजी नहीं थी. हालांकि, जब महिला के बच्चों ने रो-रोकर उससे घर वापस आने की गुहार लगाई तो वह घर आने को राजी हो गई. फिलहाल, महिला को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया है.
इंस्टा पर मिले 28 साल के युवक से महिला को हो गया था प्यार
पीपीगंज क्षेत्र की 40 साल महिला की कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एक 28 साल के एक युवक से मुलाकात हुई. दोनों में रोजाना बातचीत होने लगी. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. महिला युवक के प्यार में इतनी दीवानी हो गई कि वह अपने पति और 4 बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. इससे उसके घऱ में हड़कंप मच गया. काफी खोजबीन के बाद भी परिवार को महिला के के बारे में पता नहीं चल पाया.
अपने बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी महिला
तकरीबन 10 दिनों बाद परिवार को पता चला महिला पीपीगंज क्षेत्र में ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी. ऐसे में महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे. सभी ने महिला से वापस घर चलने की अपील की, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही. इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने लेकर आई.
बच्चों ने रो-रोकर कहा- मम्मी वापस घर चलो, तब पसीजा महिला का दिल
थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक पंचायत हुई. महिला को समझाने की कोशिश की गई. जब बच्चों ने रो-रोकर कहा- मम्मी वापस घर चलो, तब जाकर महिला का दिल पसीजा और वह प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ अपने बच्चों के साथ घर लौटने को राजी हो गई. फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया है.