भतीजे पर फिदा हो गई 20 साल बड़ी चाची, दोनों हुए फरार; पुलिस से बोली- वो बहुत क्यूट है
गोरखपुर में 35 साल की चाची और 15 साल के भतीजे की प्रेम कहानी ने सबको चौंका दिया है. मोहब्बत में उम्र और रिश्ते की बंदिशें तोड़कर दोनों घर से फरार हो गए थे. हालांकि पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला. पूछताछ हुई तो चाची बोलीं, 'भतीजा बहुत क्यूट है, उसी के साथ रहना चाहती हूं.' वहीं लड़के ने भी चाची के साथ ही रहने की बात कही. हालांकि बाद में परिवार ने इन्हें समझा लेने की बात कहते हुए शिकायत वापस ले ली है.
वो कहते हैं ना कि मोहब्बत की कोई उम्र नहीं होती. उत्तर प्रदेश के सीएम सिटी गोरखपुर में यह कहानी चरितार्थ हो गई है. यहां एक 35 साल की महिला का दिल अपने 15 के भतीजे पर ही आ गया. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे, लेकिन बाधा उनके परिवार के लोग बन गए. ऐसे में एक दिन ये चाची और भतीजा घर से फरार हो गए. इसके बाद दोनों के परिजन थाने पहुंचे और दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को ढूंढ निकाला.
थाने में इन दोनों से पूछताछ में जो खुलासा हुआ, सुनकर हर कोई हैरान रह गया. पुलिस की पूछताछ में चाची ने कहा कि भतीजा उसे बहुत क्यूट लगता है और अब वह उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है. भतीजे ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह भी चाची के साथ रहना चाहता है. बल्कि उसने यहां तक कहा कि वह चाची नहीं, उसकी पत्नी है. चूंकि लड़का बालिग नहीं था, इसलिए पुलिस ने तुरंत उसके घर वालों को बुलाया.
परिजनों ने वापस ली शिकायत
पुलिस ने दोनों के परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया. फिर दोनों से आमना सामना भी कराया. इनकी बातें सुनकर इनके घर वाले भी माथा पीट लिए. दोनों ने पुलिस और घरवालों से कहा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी भी करना चाहते है. इनकी बातें सुनने के बाद परिवार वालों ने काफी देर तक विचार विमर्श किया और अपनी शिकायत वापस ले ली. इसके बाद परिवार के लोग उन्हें लेकर अपने घर चले गए.
पीपीगंज थाना क्षेत्र का है मामला
मामला पीपीगंज थाना इलाके के एक गांव का है. इस गांव से करीब 10 दिन पहले एक महिला अपने भतीजे के साथ लापता हो गई थी. पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने पर अड़े रहे. हालांकि परिजनों ने इन्हें समझा लेने की बात कहते हुए पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया. इसके बाद पुलिस ने भी दोनों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया है.