गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, जानवर को बचाने की कोशिश में बोलेरो पलटी, 3 की मौत

गोरखपुर के मझगांवा फ्लाई ओवर के पास अचानक सड़क की पर एक जानवर आ गया. गाड़ी चालक ने जानवर को बचाने का प्रयास किया. लेकिन संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकरा गई. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

गोरखपुर में सड़क हादसा, तीन की मौत

गोरखपुर में जानवर को बचाने की कोशिश में बोलोरो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना गुरुवार देर रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है. घटना गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के मझगांवा फ्लाई ओवर से पहले संस्कृत पाठशाला ढरसी के पास हुआ है.

मौके पर तीन लोगों की मौत

बोलोरो गाड़ी की डिवाइडर से टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, 4 घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा भिजवाया. उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

एक ही परिवार से हैं सभी मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के रिश्तेदार हैं. वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. कौड़ीराम ब्लाक के कोठा गांव के निवासी शिवम त्रिपाठी की बहन की शादी बुधवार को हुई थी. गुरुवार को कौड़ीराम के हरिखोरा स्थित ननिहाल में पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शिवम त्रिपाठी समेत सात लोग एक ही गाड़ी से हरिखोरा से बड़हलगंज के कोल्हूआ गांव जा रहे थे.

जानवर को बचाने में हुआ हादसा

इसी दौरान मझगांवा फ्लाई ओवर के पास अचानक सड़क की पर एक जानवर आ गया. गाड़ी चालक जानवर को बचाने का प्रयास किया. लेकिन संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकरा गई. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में 19 वर्षीय शिवम त्रिपाठी,कोल्हूआ टांडा निवासी संजय तिवारी की 18 वर्षीय पुत्री उन्नति तिवारी, और 65 वर्षीय विजय नारायण तिवारी की मौत हो गई

Follow Us