अब AI, ड्रोन, साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई कर सकेंगे घर के पास, पूर्वी UP के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन आज
महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस के सहयोग से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. अब AI, ड्रोन टेक्नोलॉजी ,साइबर सिक्योरिटी, स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे कोर्सेज की शिक्षा के लिए पूर्वांचल के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. वह गोरखपुर में ही इससे जुड़े पाठ्यक्रम संचालित होंगे.
गोरखपुर में टाटा कंसलटेंसी सर्विस के सहयोग से पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला सेंटर आफ एक्सीलेंस करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित हुआ है, इसे विश्व स्तरीय मानक के अनुरूप विकसित किया गया है. इस सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI ,साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी,स्पेस टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग समेत एकीकृत पाठ्यक्रम संचालित होंगे.
आने वाला समय AI का है. इसकी शिक्षा के लिए अब पूर्वांचल के छात्रों को कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा गोरखपुर में ही AI, ड्रोन टेक्नोलॉजी ,साइबर सिक्योरिटी, स्पेस टेक्नोलॉजी के कोर्स कर सकेंगे. बता दें कि महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस के सहयोग से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. इस अवसर पर टीसीएस एवं टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन भी उपस्थित रहेंगे.
‘एआई अवेयरनेस फॉर आल’ ट्रेनिंग वर्कशॉप का भी शुभारंभ होगा
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन के अवसर पर ‘एआई अवेयरनेस फॉर आल’ ट्रेनिंग वर्कशॉप का भी शुभारंभ होगा. इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों की संख्या के लिहाज से विश्व कीर्तिमान रचने की भी तैयारी की गई है. एमपीआईटी के निदेशक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं, इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब, थ्री-डी प्रिंटिंग लैब और स्पेस टेक्नोलॉजी लैब शामिल हैं.
रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी
यहां कौशल विकास से नवाचार को प्रेरित किया जाएगा. इससे स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी. समग्र रूप में देखें तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लक्ष्य इंटीग्रेटेड इनोवेशन ईकोसिस्टम का निर्माण करना है. एमपीआईटी के सभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काम करेगा, यहां न केवल एमपीआईटी के छात्रों को बल्कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से अनुमोदित 15 अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को भी ग्लोबल कोर्सेज में शामिल होने की सुविधा मिलेगा.