फर्जी IAS बनकर गोरखपुर में की शादी, 45 लाख हुए खर्च, फिर पत्नी को गोवा में बेचने की साजिश
गोरखपुर में एक फर्जी आईएएस अधिकारी का चौंकाने वाला फ्रॉड सामने आया है. आरोपी ने पहले खुद को आईएएस बताकर युवती से शादी की. 15 लाख दहेज और 30 लाख रुपये शादी पर खर्च करवाए. शादी के बाद वह दुल्हन को गोवा बेचने की फिराक में था, लेकिन परिवार को भनक लगते ही सारी सच्चाई सामने आ गई.
गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने फर्जी आईएएस बनकर युवती से शादी रचाई. अब वह अपनी दुल्हन को गोवा में बेचने के फिराक में था, लेकिन ससुराल पक्ष को इसकी भनक लग गई और उसकी सारी सच्चाई सामने आ गई. गोरखपुर कैंट थाने में आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
आरोपी फर्जी आईएएस का नाम प्रीतम निषाद बताया जा रहा है, जो इटावा का रहने वाला है. जबकि लड़की का परिवार का परिवार गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में रहता है. लड़की के परिवार वाले गोरखपुर के नंदा नगर इलाके के एक लॉन में बेटी की धूम धाम से शादी की थी. दुल्हे को दहेज में 15 लाख रुपए और शादी में 30 लाख रुपए खर्च किए थे.
कैसे फर्जी IAS के चंगुल में फंसा लड़की का परिवार?
लड़की का परिवार बेटी की शादी के लिए लड़के की तलाश में थे. निषाद विवाह ग्रुप से उन्हें प्रीतम निषाद का बायोडाटा मिला था, वह इटावा के लुधियात स्थित इकदिल मोहल्ले का रहने वाला है. जब लड़की के परिवार वालों ने प्रीतम से संपर्क किया तो उसने खुद को IAS अधिकारी बताया, साथ ही उसने अपनी तैनाती मानिकपुर में बताई.
लड़की के परिवार वालों को भरोसा दिलाने के लिए उसने न्यूज़ पर चैनल पर दिए कथित इंटरव्यू, ऑफिस और कुछ नेताओं के साथ अपनी फोटो वीडियो भी भेजी. लड़की के परिवार वालों से बातचीत प्रीतम ने बताया कि वह बिना दहेज की शादी करेगा लेकिन लड़की पसंद आनी चाहिए. लड़की के परिवार को IAS दामाद मिल रहा था, इसलिए उन लोगों ने तुरंत हां कर दी.
शादी से पहले पैसे की डिमांड, कुल 35 लाख हुए खर्च
दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई, लेकिन सगाई के तीन दिन पहले फर्जी IAS प्रीतम ने खर्च के नाम पर 15 लाख रुपए मांग लिए. इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने सगाई के दिन 10 लाख रुपये लगदी जबकि पास बाकी 5 लाख शादी के दिन तिलक में देने की बात कही. फर्जी IAS ने कहा कि गृहस्थी का सामान बाद में दीजिएगा, मेरी पोस्टिंग बाहर ही रहती है.
गोरखपुर के नंदा नगर स्थित एक मैरिज हॉल में 11 मार्च 2026 को उसकी धूमधाम से शादी हुई, जिसे लड़की पक्ष में लगभग 30 लाख रुपए खर्च किए. बारात में आए लोगों की करने के लिए मोहद्दीपुर स्थित होटल में व्यवस्था की गई थी, 12 मार्च को बारात विदा होने के बाद एक व्यक्ति से लड़की के परिवार वालों को जानकारी मिली कि युवक कोई IAS नहीं है.
एक छोटे से कमरे में मिली बेटी, परिवार के उड़ गए होश
लड़की के परिवार को यह पता चला तो उनके होश उड़ गए. वह उसके बताए पते पर गए तो एक छोटे से कमरे में उनकी लड़की मिली. लड़की के परिवार वालों को देखते ही फर्जी IAS और उसकी बहन मौके से फरार हो गए. फिर लड़की ने बताया कि वह उसे गोवा लेजाकर बेचने की प्लानिंग में था. अब पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.