रंगदारी ना देने पर लेडी डॉन ने मारी थी गोली, अब 2 महीने बाद पकड़ा गया उसका बॉयफ्रेंड

गोरखपुर के सुबा बाजार के रहने वाले विशाल मिश्रा से गोरखपुर के हरपुर बुदहट की रहने वाली अंशिका सिंह ने रंगदारी मांगी थी. रंगदारी न देने पर अंशिका सिंह ने अपने साथियों अर्जुन वर्मा और बंटी वर्मा के साथ मिलकर विशाल मिश्रा को निशाना बनाकर गोली चलाई थी. गोली विशाल के ड्राइवर अमिताभ निषाद की पेट में जा लगी. इस मामले में अंशिका और अर्जुन वर्मा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अब लेडी डॉन अंशिका के बॉयफ्रेंड आकाश उर्फ बंटी वर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर की लेडी डॉन अंशिका और उसका बॉयफ्रेंड

गोरखपुर में सिंघड़िया स्थित एक मॉडल शॉप के पास एक युवक को गोली मारने की आरोपी लेडी डॉन अंशिका सिंह के बॉयफ्रेंड को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अंशिका के बॉयफ्रेंड आकाश उर्फ बंटी वर्मा की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी. अंशिका सिंह ने एक अस्पताल के मैनेजर विशाल मिश्रा से रंगदारी मांगी थी. रंगदारी ना देने पर उसने मैनेजर पर गोली चला दी थी. गोली विशाल के ड्राइवर अमिताभ निषाद के पेट में लगी थी.

अमिताभ निषाद को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. इस घटना में लेडी डॉन अंशिका सिंह का बॉयफ्रेंड आकाश उर्फ बंटी वर्मा भी आरोपी था. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. अब कैंट थाने की पुलिस ने आरोपी आकाश वर्मा उर्फ बंटी वर्मा को सोमवार को गोरखपुर के नंदानगर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.

पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया

इस मामले में मुख्य आरोपी अंशिका सिंह और अर्जुन वर्मा पहले से ही जेल में है. पुलिस ने पहले ही सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया था. यह घटना बीते 20 जनवरी की है, जब गोरखपुर के सुबा बाजार के रहने वाले विशाल मिश्रा से गोरखपुर के हरपुर बुदहट की रहने वाली अंशिका सिंह ने रंगदारी मांगी थी. रंगदारी न देने पर अंशिका सिंह ने अपने बर्थडे के दिन ही अपने साथियों अर्जुन वर्मा और बंटी वर्मा के साथ मिलकर सिंघड़िया मॉडल शॉप के पास विशाल मिश्रा को निशाना बनाकर गोली चलाई थी.

पिस्टल के साथ मौके पर ही पकड़ी गई थी अंशिका

गोली विशाल की ड्राइवर अमिताभ निषाद की पेट में जा लगी. इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया था. आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय लोगों की मदद से विशाल ने अंशिका को उसकी पिस्टल के साथ पकड़ लिया. फिर उसे कैंट पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद कैंट पुलिस ने अंशिका सिंह उसके साथियों के खिलाफ हत्या की प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था.

दिनोंदिन बढ़ रही अंशिका की मुश्किलें

अंशिका को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने फरार चल रहे उनके साथी देवरिया के बरहज वार्ड नंबर 23 निवासी अर्जुन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अंशिका के बॉयफ्रेंड बंटी की तलाश पुलिस काफी दिन से कर रही थी और सोमवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताते चलें कि गोरखपुर जिला जेल में बंद लेडी डॉन अंशिका सिंह की मुश्किल दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,लेकिन उसकी सेहत पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है.

जेल में हंसते-खेलते हुए अपना समय काट रही है अंशिका

लेडी डॉन अंशिका सिंह लगभग डेढ़ महीने से गोरखपुर के जिला जेल में बंद है. वह अपने रिश्तेदारों के जरिए जेल से निकलने का प्रयास करवा रही है. इस बीच खोराबार थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया गया, ताकि अंशिका को बेल करने में दिक्कतें आए. सूत्रों की माने तो अंशिका जेल में हंसते-खेलते हुए अपना समय काट रही है. वह जेल में बंद महिला बंदियों को एंटरटेन भी करती है. इतना ही नहीं सलीम ड्रीम रहने के लिए वह भोजपुरी गाने पर डांस भी करती है और जेल में बंद महिला बंदियों को भी डांस करवाती है.

अंशिका से मिलने सिर्फ उसकी बुआ ही आती हैं

गोलीकांड और ब्लैकमेलिंग में अंशिका का नाम आने के बाद उसके रिश्तेदारों ने भी उससे किनारा का लिया है. उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. जेल में अंशिका से मिलने के लिए के उसकी बुआ ही आती हैं. अंशिका मूल रूप से गोरखपुर के हरपुर बुदहट की रहने वाली है. वह गोरखपुर के सिंघडीया में एक रूम लेकर रहती है. महंगे शौक के चलते उसने अपने आप को परिवार से दूर कर लिया है. वह वीडियो कॉल के जरिए सेक्टार्शन केस में लोगों फांसती है. उसके जाल में अयोध्या के एक क्षेत्राधिकारी सहित 15 पुलिसकर्मी भी फंस चुके हैं. वह अभी तक 150 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है.

Follow Us