तेज फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र को मारी टक्कर, 30 मिनट तक ओवरब्रिज की रेलिंग पर लटकी रही लाश
गोरखपुर में स्कूटी से जा रहे एक MBBS छात्र को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऐसी टक्कर मारी कि वह ओवरब्रिज रेलिंग पर जा गिरा. इस दौरान वह 30 मिनट तक रेलिंग पर लटका रहा. लटके हुए हालत में ही उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल, फॉर्च्यूनर के चालक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
गोरखपुर में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर एक स्कूटी सवार MBBS छात्र को टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार छात्र ओवरब्रिज की रेलिंग पर जा गिरा. तकरीबन 30 मिनट तक उसकी लाश ओवरब्रिज पर लटकी रही. सूचना मिलने पर शाहपुर और कैंट थाने की पुलिस छात्र को लेकर अस्पताल लेकर गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. फार्च्यूनर कार ने कई और गाड़ियों को भी टक्कर मारी है, जिसके चलते कई लोग घायल हो गए हैं.
एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था मृतक
मृतक छात्र की पहचान हो गई है. उसका नाम आकाश पांडे है. वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था. पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया है. कार चला रहे ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया गया है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उधर मृतक छात्र के परिजनों को उसकी मौत की जानकारी दे दी गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद इस घटना के बाद मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर भीड़ लगी रही.
अपने दोस्त के घर होली मनाने गया था मृतक
एमबीबीएस छात्र बुधवार शाम को होली मनाने अपने दोस्त अनुप के घर गया था. वहां रात का खाना खाने के बाद वापस 10 बजे अपने घर आने लगा. रास्ते रास्ते में मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर ज रफ्तार फार्च्यूनर ने एक-एक करके तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी. इसमें आकाश की स्कूटी भी शामिल थी. आकाश स्कूटी से उछलकर रेलिंग पर जा गिरा. लटके हुए हालत में ही उसने दम तोड़ दिया. हादसे से नाराज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया. हालांकि, पुलिस ने किसी तरह से उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया.
दोस्त का रो-रोकर बुरा हाल
हादसा इतना जबरदस्त था कि छात्र तो उछलकर रेलिंग पर जा गिरा. इसके अलावा उसका हेलमेट भी सिर से निकलकर दूर छिटक गया था. ड्राइवर के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी. वहीं, जब हादसे की सूचना आकाश के दोस्त अनूप को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे. अपने दोस्त का शव देखकर वह चीख-चीख रोने लगा. उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि जो दोस्त अभी उसके यहां खाना खाकर निकला है, अब वह इस दुनिया में नहीं है.
