रील बनाने के चक्कर में चली गई बच्चों की जिंदगियां, राप्ती नदी से मिले चारों लापता दोस्तों के शव…घर पर मचा कोहराम

गोरखपुर में एक साथ लापता हुए 4 बच्चों का शव राप्ती नदी से बरामद हो गया है. जानकारी के मुताबिक चारों रील बनाने के लिए नदी के पानी में उतरे थे. पुलिस ने चारों शव को नदी से बाहर निकलवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गोरखपुर नदी में डूबे चारों बच्चों के शव मिले

गोरखपुर में गायब हुए चारों दोस्तों की लाश राप्ती नदी से मिली है. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि 5 दोस्त साइकिल से स्टंट करते हुए रील बना रहे थे. इस दौरान तीनों नदी में नहाते हुए रील बनाने लगे. इस बीच सभी डूबने लगे. तभी एक लड़का राजकरन उर्फ टाइम पास किसी तरह से अपनी जान बचा कर बाहर निकल आया. उसने लोगों आकर अन्य बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी दी. फिर, परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी.

चारों बच्चों के शव नदी में उतराते मिले

जानकारी लगते ही प्रशासन ने तत्काल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया. लेकिन सफलता नहीं मिली गुरुवार यानी 02 अप्रैल की शाम को विवेक निषाद का शव घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर मिला. वहीं शुक्रवार यानी आज 3 अप्रैल को सुबह राप्ती नदी में तीन किशोर का शव उतरता हुआ दिखा. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों किशोरों के शव को नदी से बाहर निकलवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, गांव में मातम का माहौल है.

बच्चों के घर पर मचा कोहराम

किशोर के शव को देखते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. शव मिलने की सूचना पर मौके पर मृतक किशोरो के परिजनों के साथ- साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. मृतक बच्चों के परिवार वालों का रो रोबकर बुरा हाल है. जैसे ही बच्चों का शव परिवार वालों को मिला परिवार में कोहराम मच गया. बच्चों के परिवार वालों की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई. बच्चों की माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Follow Us