आगरा में एक के बाद एक वायरल हुए 48 अश्लील वीडियो की असल कहानी क्या है?

आगरा से एक के बाद एक कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. पुलिस इस मामले की खुद संज्ञान लेकर जांच कर रही है. वीडियो में नजर आए लड़के लड़कियां नाबालिग हैं. ऐसे में पुलिस काफी एहतियात बरत कर काम कर रही है. दो गिरफ्तार लड़कों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. वहीं, लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है.

आगरा में एक के बाद एक 48 अश्लील वीडियो वायरल ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

आगरा के खंदौली इलाके में 31 मार्च को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक 48 वीडियो वायरल हुए थे. इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां दिख रही थीं। सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी. प्रशासन ने इस मामले को गभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस इस केस में साइबर सेल की मदद ले रही है.

पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच कर यह पता लगाने कि कोशिश कर रही है कि वीडियो किस मोबाइल या डिवाइस से रिकॉर्ड किया गया. फिर इसे इसे किन-किन सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए वायरल किया गया. इस मामले में वीडियो में नजर आए दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस ने लोगों से वीडियो शेयर ना करने की अपील की

पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं वीडियो में नजर आ रहे लड़के और लड़कियों को बदनाम करने की किसी ने साजिश तो नहीं रची है. फिलहाल, पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक वीडियो को शेयर न करें. यह कानूनन अपराध है. ऐसा करने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है.

वीडियो में दिख रहे लड़कों में एक मुस्लिम

पुलिस छानबीन में सामने आया कि लड़कियां हिंदू और लड़कों में एक मुस्लिम है. इस खुलासे के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है. ऐसे में इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसवालों को तैनाता कर दिए गए हैं. फिलहाल, वीडियो में नजर आए लड़के लड़कियां नाबालिग हैं. ऐसे में पुलिस काफी एहतियात बरत कर काम कर रही है. दो गिरफ्तार लड़कों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. वहीं, लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है.

कब वायरल हुआ वीडियो

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक खंदौली इलाके में 126वां ऐतिहासिक श्रीराम मेला और कुश्ती-दंगल चल रहा है. इस दौरान मेले में मौजूद लोगों मोबाइल में कुछ वीडियो पहुंचे. इनमें 2 लड़कियां और 3 लड़के दिख रहे थे, जो न्यूड थे. धीरे-धीरे ये वीडियोज फैलते ही गए. वीडियो में दिख रहे लड़कों को पहचान लिया गया. एक लड़का मुस्लिम, दूसरा मौर्य और तीसरा कश्यप बिरादरी से हैं.

अलग-अलग गांव की हैं लड़कियां

वीडियो में दिख रही लड़कियां अलग-अलग गांव की थी. एक लड़की ठाकुर समाज की बताई जा रही है. वहीं, दूसरी लड़की ओबीसी समाज से है. लड़के और लड़कियां 9वीं से लेकर 12वीं तक की क्लास के स्टूडेंट्स है. वहीं, मुस्लिम वर्ग का जो लड़का है, वह पढ़ाई छोड़ चुका है और किसी दुकान पर काम करता है.

एक-दूसरे को पहले से जानते थे लड़के-लड़कियां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़के और लड़कियां पहले ही एक दूसरे से परिचित थे. फिर इंस्टाग्राम के जरिए एक दूसरे कांटेक्ट में रहने लगे. मोहल्ले में अक्सर साथ घूमते हुए भी दिखते थे. इंस्टा पर रंगबाजी और प्यार भरी बातें करते रहते थे. करीब 3 महीने पहले सभी ने मिलने की प्लानिंग की. एक दोस्त का घर चुना. वहां इकट्ठे हुए. फिर वहां कई सारे न्यूड वीडियो बना लिए.

लड़के ने कहा-फोन बेचा, फिर वायरल हो गए वीडियो

वीडियो देखकर ऐसा नहीं दिख रहा कि उनके साथ किसी ने जबर्दस्ती कर रहा है. इन वीडियो में दो लड़कियां और लड़के अश्लील हरकतें करते हुए अपनी मर्जी से दिख रहे हैं. वहीं, उनका तीसरा साथी वीडियो बना रहा था. फिलहाल पूछताछ पर गिरफ्तार किए गए एक लड़के ने बताया कि वीडियो उसके फोन में था. हमने वह फोन बेच दिया था. वीडियो नहीं हटाए थे. वहां से ही किसी ने इसे वायरल हो गया.

3 लड़कों के अलावा और कौन लोग शामिल?

हालांकि, मोबाइल किसे बेचा इसको लेकर लड़के ठीक-ठाक इस बारे में नहीं बता पाए. फिलहाल , पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही क्या इस मामले में इन 3 लड़कों के अलावा और कोई भी शामिल है. इसके अलावा पुलिस ने कहा है कि इस मामले में लड़कियों के परिवार के लोग शिकायत दर्ज करवाते हैं, तो हम मुकदमा लिखेंगे और कार्रवाई करेंगे.

Follow Us