गोरखपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध हुक्का बार, तेज म्यूजिक बजाकर डांस करते दिखे लड़के-लड़कियां

गोरखपुर के नौका विहार स्थित एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें डांस बार जैसी सर्विस और कुछ हुक्का पीते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर रेस्टोरेंट में खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है. पुलिस और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है.

गोरखपुर में चल रहा था अवैध हुक्का बार (सांकेतिक तस्वीर) Image Credit:

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार का एक रेस्टोरेंट फिर से विवादों में आ गया है. सोशल मीडिया पर इस रेस्टोरेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डांस बार जैसी सर्विस और लोग हुक्का पीते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में लड़के और लड़कियां डिस्को लाइट में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वही कुछ लोग हुक्का पीते दिख रहे हैं.

गोरखपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल है नौका विहार

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी दिख रही है. लोग प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों की माने तो नौका विहार गोरखपुर शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है. इस जगह पर इस तरह की गतिविधि होना चिंता का विषय है, क्योंकि यहां पर लोग परिवार और बच्चों के साथ घूमने आते हैं. ऐसे में इस जगह अवैध तरीके से हुक्का बार चलने पर लोग हैरानी जता रहे हैं.

लोगों का सवाल- पुलिस को जानकारी क्यों नहीं

गोरखपुर के नौका विहार स्थित एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें डांस बार जैसी सर्विस और कुछ हुक्का पीते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर रेस्टोरेंट में खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है. पुलिस और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है. इससे पहले कुछ रेस्टोरेंट में प्रशासन में अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई की थी. बावजूद उसके अवैध रूप से हुक्का बार चलना प्रशासन के लिए एक चैलेंज है.

वीडियो की कराई जा रही जांच

वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है. इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है. अगर वीडियो में अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई तो रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Follow Us