शादी कर ली, लेकिन संबंध बनाने से भाग रहा था पति; पत्नी ने दर्ज करा दिया केस
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति पर शादी के बाद से शारीरिक संबंध न बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है, जिसमें पति के इलाज के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की जा रही है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अजीब तरह का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप लगाया है कि उसके पति ने उससे शादी तो कर ली, लेकिन संबंध बनाने से भाग रहा है. गोरखपुर के गोरखनाथ थाने पहुंची इस 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के बाद आज तक उके पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाया. कभी दवा कराने के बहाने तो कभी किसी अन्य बहाने से उससे दूरी बना लेता है. परेशान होकर महिला अपने पति को जांच कराने के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने जांच के लिए उसे स्पर्म देने को कहा, लेकिन पति ने मना कर दिया. महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे पति के इलाज के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. रुपए देने से मना करने पर उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है.
5 लोगों पर एफआईआर
गोरखनाथ थाने में महिला की शिकायत पर पति समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें महिला ने बताया है कि उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ महानगर के रहने वाले युवक से हुई थी. इस शादी में 15 लाख रुपए खर्च हुए थे. शादी के बाद वह ससुराल आई तो उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. यहां तक कि उसकी जरूरत की समान भी ससुराल में उसे नहीं दिया जाता था. यहां तक कि उसके पति ने पहले ही दिन से उससे दूरी बना ली और आजतक कभी भी संबंध नहीं बनाया.
घर से निकालने का आरोप
पीड़ित महिला के मुताबिक उसने जब भी इस बारे में वह अपने पति से पूछताछ की तो वह बहाने बनाकर बात बदल देता था. महिला ने बताया कि अब कुछ दिनों से उसके ससुराल वाले पति के इलाज के लिए मायके से 5 लाख रुपए लाने की डिमांड करने लगे है. वहीं जब उसने मना किया तो उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया गया. गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक महिला की तहरीर पर उसके पति और ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है.