नवी मुंबई-कोलकाता के लिए फ्लाइट, हर दिन 26 उड़ानें… गोरखपुर एयरपोर्ट का नया समर शेड्यूल जारी
गोरखपुर एयरपोर्ट का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जो 29 मार्च से लागू होगा और 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा.नए शेड्यूल को मुताबिक गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध रहेंगी. यहां से रोजाना 26 फ्लाइट मुवमेंट निर्धारित किए गए हैं. इसमें 13 अराइवल और 13 डिपार्चर वाले फ्लाइट्स हैं.
गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए समर शेड्यूल 2026 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मंजूरी दे दी. इस नए शेड्यूल को 29 मार्च से लागू किया जाएगा और यह 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. समर शेड्यूल के दौरान यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होती है, इसको देखते हुए हवाई सेवाओं के परिचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. साथ ही यात्रियों को दी जानी सुविधाओं के लिए सुधार किए गए हैं.
नए समर शेड्यूल को मुताबिक गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध रहेंगी. यहां से रोजाना 26 फ्लाइट मुवमेंट निर्धारित किए गए हैं. इसमें 13 अराइवल और 13 डिपार्चर वाले फ्लाइट्स हैं.नए शेड्यूल के तहत दक्षिण भारत से गोरखपुर होते हुए कोलकाता के रास्ते पूर्वोत्तर राज्यों तक जाना अब बेहद आसान हो जाएगा.
नवी मुंबई के लिए शुरू की गई नियमित उड़ान
इस समर शेड्यूल की सबसे बड़ी उपलब्धि नवी मुंबई के लिए शुरू की गई नियमित उड़ान सेवा है.ऐसा होने से मुंबई के अन्य हिस्सों तक गोरखपुर से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.साथ ही कोलकाता रूट पर अब आधुनिक एयरबस A320N विमान का संचालन भी शुरू करने का फैसला लिया गया है. इससे ट्रैवेलर्स के लिए यात्रा और सुविधाजनक हो जाएगी और पहले के मुकाबले और कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

बेंगलुरू-कोलकाता-बेंगलुरी फ्लाइट के लिए ये है समय सारिणी
नए शेड्यूल के अनुसार कोलकाता की फ्लाइट अब बेंगलुरु से सुबह 10.20 बजे गोरखपुर आएगी और फिर 11 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी. शाम को यही विमान कोलकाता से वापस गोरखपुर आकर फिर बेंगलुरु के लिए टेक ऑफ करेगा. दक्षिण भारत से गोरखपुर होते हुए कोलकाता के रास्ते पूर्वोत्तर राज्यों तक जाने की कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी.
पूर्वांचल के आर्थिक और पर्यटन विकास के लिए अहम
गोरखपुर एयरपोर्ट के प्रचालन अधिकारी विजय कौशल ने कहा कि यात्री 29 मार्च से प्रभावी होने वाले इस नए समर शेड्यूल के अनुसार ही टिकट की बुकिंग करें, अन्यथा उन्हें दिक्कत हो सकती है. उन्होंने इस शेड्यूल को पूर्वांचल के आर्थिक और पर्यटन विकास के लिए काफी अहम बताया है.
