‘नपुंसक है मेरा पति, एक बार भी…’ थाने पहुंच ऐसा क्यों बोली पत्नी? दर्ज कराई FIR
गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति और 8 ससुरालियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि उसका पति नपुंसक है और शादी के डेढ़ साल बाद भी संबंध नहीं बना पाया. आरोप है कि ससुराल वालों ने यह बात छिपाकर शादी कराई और अब 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहने वाली इस महिला ने पति पर आरोप लगाया कि वह नपुंसक है. शादी के डेढ़ साल में वह एक बार भी संबंध नहीं बना पाया है. पीड़िता ने ससुरालियों पर झूठ बोलकर शादी कराने का आरोप लगाते हुए पति समेत 8 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी. उसका पति टीचर है. शादी के वक्त उसके घर वालों को मालूम था कि वह नपुंसक है, बावजूद इसके, उन लोगों ने तथ्यों को छिपाया और उससे शादी करा दी. पीड़िता ने बताया कि आज शादी को डेढ़ साल हो गए, लेकिन अब तक उसके पति ने एक बार भी उससे संबंध नहीं बनाया. महिला का कहना है कि वह रोज नए-नए बहाने बनाकर उसे दूर रहने की कोशिश करता है.
20 लाख रुपये दिया था दहेज
पीड़िता के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसका पति एक टेक्निकल कॉलेज में पढाता है और एक स्कूल भी चलाता है. आरोपी के साथ 17 नवंबर वर्ष 2024 को उसकी शादी एक लॉन में हुई थी. उस समय उसके पिता ने आरोपी के पिता को दहेज में 20 लाख रुपए नगद दिए थे. इसके अलावा लाखों के जेवर और अन्य सामान भी दिए थे. शादी के बाद जब उसने संबंध बनाने की कोशिश की, आरोपी हर बार बहाना बना देता थ. कभी कहता था कि हरासमेंट है तो कभी BP लो होने की बात कहकर दूरी बना लेता था.
ससुराली देते थे ताना
पीड़िता के मुताबिक ससुराल में उसकी ननद, ननदोई और जेठ सब ताना मारते थे. कहते थे कि तुम्हारा पति टेक्निकल कॉलेज में पढाता है और एक स्कूल भी चलाता है, इस हिसाब से तुम्हारे घर वालों ने दहेज नहीं दिया है. यह कहकर ससुराल वाले दहेज में 25 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहे थे. बावजूद इसके, वह लोकलाज की वजह से चुप रही. जनवरी 2025 में वह मायके आई भी तो घर वालों को कुछ नहीं बताया.
ससुराल वालों को बताया तो हुई पिटाई
ससुराल वापस लौटने के बाद भी जब पति की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसने ससुरालियों को बताया. इस बात पर उसके साथ खूब मारपीट की गई और घर से निकाल दिया. इसके बाद महिला ने रविवार को रामगढ़ ताल थाने में अपने पति समेत कुल आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई होगी.
