बॉयफ्रेंड संग बीवी को देखते भड़का पति, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा; फिर तीनों पहुंचे थाने
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ बाजार में घूमते देख लिया. इसके बाद बीच सड़क पर जमकर हाथापायीं और हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो गया. पति दोनों को पकड़कर थाने ले गया, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई. जानकारी के अनुसार, पत्नी ने पहले पति पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. अब पति ने अफेयर का आरोप लगाया है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां बीच सड़क पर एक पति- पत्नी और एक युवक के बीच जमकर हाथापायीं हुई. इसके पति ने अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को पकड़ कर थाने ले जाने लगा. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दरअसल, युवक बाजार में अपनी पत्नी को एक युवक के साथ घूमते देख लिया था. फिर दोनों का पीछा किया और कुछ दूर आगे जाकर उन्हें रोक लिया.
इसके बाद बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. हंगामा देख काफी संख्या में लोग भी वहां जमा हो गए. इस दौरान कई लोगों ने इस घटना का अपने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो भी बना लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बाद में पति अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को लेकर थाने पहुंचा. आरोप है कि उसकी पत्नी ने पहले से ही उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा था.
लोगों ने शांत कराया झगड़ा
इसी बीच उसने बाजार में पत्नी को एक युवक के साथ देखा तो उन्हें रोक लिया. दोनों को पकड़कर थाने ले जाने की कोशिश की. वायरल वीडियो में पति दोनों को पुलिस के हवाले करने की बात कहता नजर आ रहा है, जबकि महिला लगातार उसे छुड़ाने का प्रयास करती दिखाई दे रही है. घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काफी देर तक सड़क पर बहस और कहासुनी होती रही. बाद में लोगों ने इन्हें शांत कराया.
फिर पहुंचे थाने
इसके बाद तीनों थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार, युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में मौदहा क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी. आरोप है कि पत्नी का दूसरे युवक से संबंध है और इसी संबंध में उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि पति की ओर से लिखित शिकायत मिली है. मामले की जांच कराई जा रही है.
