ट्रक से टकराई बारातियों से भरी बस, छह की मौत; दिन निकलने से पहले UP में बड़ा हादसा

हापुड़ में रविवार की देर रात भीषण हादसा हुआ. यहां बारातियों से भरी एक बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

हापुड़ में बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार की देर रात भीषण हादसा हुआ. यहां बारातियों से भरी एक बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी हापुड एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है.

उधर, चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने खुद अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई है. पुलिस के मुताबिक यह हादसा हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर हुआ. उस समय बारातियों से भरी बस गाजियाबाद के डासना में आयोजित शादी समारोह के बाद वापस लौट रही थी.जैसे ही यह बस धौलाना-गुलावठी मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पूरी स्पीड में टक्कर मार दिया. यह टक्कर इतना जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

पूरी रात चला राहत एवं बचाव कार्य

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. अंधेरा और रात का समय होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने में शुरुआती दिक्कतें आईं, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया. यह राहत एवं बचाव कार्य पूरी रात चला. बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.

मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी

डॉक्टरों के अनुसार मुताबिक इस हादसे में छह लोग मरे हैं. जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इनमें कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया जा रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही हापुड़ के जिलाधिकारी (DM) अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर ज्ञानंजय सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

सभी मृतकों की हुई पहचान

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनके समुचित उपचार के इंतजाम किए गए हैं. सभी मृतकों की शिनाख्त कराई गई है. इनमें सोनू पुत्र जहीर, यूसुफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद, यूनुस पुत्र कदीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान और बस चालक अशोक पुत्र रतिराम शामिल हैं. उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है.

Follow Us