पति ने काटी नाक, पत्नी का प्राइवेट पार्ट पर हमला; क्यों हैवानियत पर उतरे हसबैंड-वाइफ?

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पति-पत्नी के बीच हैवानियत का मामला सामने आया है. एक विवाद में पत्नी ने पति के गुप्तांग पर दांत से हमला किया, तो पति ने भी पत्नी की नाक काट ली. छह महीने पहले हुई शादी में इस खूनी संघर्ष के बाद दोनों घायल हो गए. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पति ने काटी पत्नी की नाक Image Credit:

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ा दिया. वहीं गुस्से में पति ने भी अपनी पत्नी की नाक पर दांत से काट लिया. इस वारदात में घायल पति-पत्नी को अस्पताल ले जाया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले युवक दीपक और उसकी पत्नी साधना ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट और चोट पहुंचाने और एक दूसरे को दांत से काटने के आरोप लगाए हैं. पति दीपक का आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी साधना ने उसके गुप्तांग को दांत से काटकर घायल कर दिया. वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दांत से उसकी नाक काट ली.

देवर संग भाग गई थी 3 बच्चों की मां

दीपक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. इसी बीच उसकी पत्नी साधना उससे झगड़ा कर मायके चली गई. फिर वह कुछ दिन चचेरे देवर के साथ रही. वहीं अब जबरन ससुराल में आकर रह रही थी. इसी बात पर विवाद होने पर उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. वहीं साधना के परिजनों ने आरोप लगाया कि दीपक ने ही साधना की नाक काट ली है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने शिकायत दी है. इस शिकायत पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल सांडी थाना क्षेत्र में हुई यह अजीबोगरीब घटना सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी.

Follow Us