पत्नी को चढ़ा हकीम के प्यार का बुखार, पति ने खाया जहर फिर ये हुआ

यूपी के हरदोई में एक बेवफा पत्नी को हकीम के प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि 4 बच्चों को छोड़कर प्रेमी हकीम के साथ रफूचक्कर हो गई. इधर पति ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर जहर खा लिया.

अस्पताल पहुंचाते लोग Image Credit:

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से तंग आकर जहर खा लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. आरोप है कि 4 बच्चों की मां एक हकीम के प्यार में इस कदर पागल थी कि वो चारों बच्चों और पति को छोड़कर हकीम के साथ फरार हो गई. इस बात को लेकर पति बहुत आहत था. कहा जा रहा है कि इसी के चलते पति ने ये खौफनाक कदम उठाया. पिता की मौत के बाद बेटी ने अपनी मां के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हकीम से प्रेम- प्रसंग

मामला यहीं के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हाताहकीम मोहल्ले का है. पड़ोसियों की मानें तो पास के ही रहने वाले एक हकीम से 4 बच्चों की मां के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं. धीरे- धीरे दोनों के बीच अवैध संबंध बनने लगे.इसके बाद महिला को हकीम के प्यार का बुखार इस कदर चढ़ा कि एक दिन बोरा- बिस्तरा बांंधकर वो चुपके से घर से निकल गई.

इसलिए खाया जहर

हांलाकि पति, अपनी पत्नी को वापस घर लाने में कामयाब रहा लेकिन कहते हैं न मन कहीं और हो और तन कहीं और तो फिर काम कैसे चलेगा. यहीं वाकया यहां भी देखने को मिला. पत्नी का पति के प्रति रवैया दिनों- दिन खराब होता चला गया. एक दिन पत्नी ने सर्वेश से जहर खाकर मर जाने की बात कह दी. ये बात इतनी चुभ गई कि उसने सचमुच जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जहां से उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मोहल्लेवालों का कहना है कि मृतक पल्लेदारी करके किसी तरह गुजर- बसर करता था.

पुलिस ने ये कहा

पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं में महिला और उसके प्रेमी हकीम के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो बातें सामने आती हैं, उसके अनुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

Follow Us